Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: राउरकेला स्टील प्लांट में सेफ्टी का हाई-टेक कवच, कोक ओवन में लगे CCTV कैमरे और रडार सिस्टम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big News: राउरकेला स्टील प्लांट में सेफ्टी का हाई-टेक कवच, कोक ओवन में लगे CCTV कैमरे और रडार सिस्टम

Azmat ali 15/12/2025 1 minute read
Big News Rourkela Steel Plant gets High-Tech Safety Cover, CCTV and Radar Systems Installed in Coke Ovens

यह सिस्टम गाइड कार ट्रैक के पास 5 मीटर के सेफ्टी ज़ोन में किसी भी व्यक्ति या वस्तु के आने पर तुरंत अलर्ट देता है।

लॉन्ग ट्रैवल मूवमेंट को अपने आप रोकने की क्षमता। टक्कर और गंभीर हादसों की आशंका खत्म हो जाती है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। कार्यस्थल की सुरक्षा को और मजबूत करने तथा आधुनिक तकनीक को अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राउरकेला स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी नंबर 1, 3, 4 और 5 में सीसीटीवी आधारित निगरानी प्रणाली और रडार आधारित प्रॉक्सिमिटी डिटेक्शन सिस्टम को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।

यह परियोजना करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत से विशाखापट्टनम की एम/एस लोटस वायरलेस टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूरी की गई है। नई व्यवस्था को कोक ओवन की रैम कार और गाइड कार में लगाया गया है, जहां दरवाजा खोलना, फ्रेम की सफाई, कोक पुशिंग और गर्म कोक को क्वेंचिंग कार में भेजने जैसे बेहद महत्वपूर्ण और जोखिम भरे कार्य होते हैं।

अब तक ऑपरेटर केबिन की स्थिति और भारी संरचनाओं के कारण ऑपरेटरों को ट्रैक पर काम कर रहे डोरमैन और अन्य कर्मचारियों की सही दृश्यता नहीं मिल पाती थी। खासकर रात के समय यह स्थिति गंभीर सुरक्षा खतरे पैदा करती थी। इन्हीं चुनौतियों को दूर करने के लिए यह एकीकृत सुरक्षा समाधान लागू किया गया।

नाइट विजन कैमरे से लैस है सिस्टम

परियोजना के तहत 80 इंडस्ट्रियल ग्रेड इंफ्रारेड नाइट-विजन कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें मजबूत IP67 स्टेनलेस स्टील एनक्लोजर में सुरक्षित किया गया है। ये कैमरे 16 राम कार्स और गाइड कार्स में लगाए गए हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय कार्यस्थल और मूवमेंट ज़ोन की लाइव निगरानी संभव हो पाई है। इसके साथ ही ओवन मशीनों के दोनों ओर सायरन और विजुअल फ्लैशर भी लगाए गए हैं, जो मशीन के मूवमेंट की सूचना कर्मचारियों को देते हैं।

पहले देगा अलॉम, फिर बचाएगा हादसे से

सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए 8 गाइड कार्स में रडार आधारित प्रॉक्सिमिटी डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। कुल 32 रडार सेंसर कोक ओवन बैटरी नंबर 1, 3, 4 और 5 में स्थापित किए गए हैं। यह सिस्टम गाइड कार ट्रैक के पास 5 मीटर के सेफ्टी ज़ोन में किसी भी व्यक्ति या वस्तु के आने पर तुरंत अलर्ट देता है और लॉन्ग ट्रैवल मूवमेंट को अपने आप रोक देता है, जिससे टक्कर और गंभीर हादसों की आशंका खत्म हो जाती है।

हादसों को रोकने में कारगर है

इन आधुनिक प्रणालियों के लागू होने से ब्लाइंड ज़ोन में बड़ी कमी आई है, रात के समय कामकाज ज्यादा सुरक्षित हुआ है और जानलेवा दुर्घटनाओं को रोकने में प्रभावी मदद मिली है।

इस नई सुरक्षा प्रणाली का उद्घाटन एम. हीरालाल महापात्रा, सीजीएम (सेफ्टी एंड फायर सर्विसेज) ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। परियोजना का सफल क्रियान्वयन और कमीशनिंग संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरी की गई, जबकि कार्यक्रम का समन्वय कोक ओवन विभाग की ओर से किया गया।

आरएसपी के इन अधिकारियों का खास योगदान
यह पहल राउरकेला स्टील प्लांट में ‘सेफ्टी फर्स्ट’ की प्रतिबद्धता को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है। नई प्रणाली का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएँ), हीरालाल महापात्रा ने मुख्य महाप्रबंधक (अपवर्तक), एस एस पंडा, महाप्रबंधक (सीसीडी), बीके तिवारी, महाप्रबंधक (सुरक्षा), अबकास बेहेरा, महाप्रबंधक (सीओ), के श्रीनिवासुलु, महाप्रबंधक एवं अनुभाग प्रमुख (विद्युत- सीओ), एके. बारा, महाप्रबंधक एवं अनुभाग प्रमुख (यांत्रिक- सीओ), एस. चंदा, विभागीय सुरक्षा अधिकारी (कोक ओवन), एम चौरासिया और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति में परियोजना को सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया है।

इस परियोजना को उप महाप्रबंधक ( कोक ओवन- विद्युत), एके प्रधान और उप महाप्रबंधक ( कोक ओवन-विद्युत), बीसी साहू ने मुख्य महाप्रबंधक (सीओ-सीसीडी), आर. जोशी के सक्रिय मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया और चालू किया। वरिष्ठ प्रबंधक (कोक ओवन्स), श्री धीरज कुमार ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर ग्रोथ, जूनियर आफिसर पात्रता, प्रमोशन और चाहिए 10% MTT कोटा
Next: Chamber Gaurav Divas 2025: व्यापारियों ने दिलाई पहचान, चेंबर ऑफ कॉमर्स करेगा 50 का सम्मान, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बढ़ाएंगे मान

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.