Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर ग्रोथ, जूनियर आफिसर पात्रता, प्रमोशन और चाहिए 10% MTT कोटा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर ग्रोथ, जूनियर आफिसर पात्रता, प्रमोशन और चाहिए 10% MTT कोटा

Azmat ali 15/12/2025 1 minute read
SAIL News Career Growth for Diploma Engineers Junior Officer Eligibility, Promotion and Need for MTT Quota

SAIL की MTT भर्ती प्रक्रिया में कुल रिक्तियों का 10% आंतरिक कोटा के रूप में SAIL कर्मचारियों हेतु आरक्षित करने की मांग।

  • जूनियर अधिकारी पात्रता, पदोन्नति एवं MTT 10% कोटा सहित 6 अहम मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा।
  • B.Tech / MBA / MCA आदि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे एवं अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत कर्मचारियों को जूनियर अधिकारी परीक्षा में सम्मिलित करने का प्रस्ताव।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के इंडस्ट्रियल रिलेशनशिप (IR) विभाग में डिप्लोमा इंजीनियरों के कैरियर विकास, पदोन्नति मानदंडों एवं प्रबंधन कैडर में उन्नयन से संबंधित विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में IR विभाग की ओर से महाप्रबंधक जेएन ठाकुर (HR/नॉन-वर्क्स), महाप्रबंधक विकास चंद्रा (HR/IR एवं CLC) तथा सहायक प्रबंधक शशांक राव (HR/IR एवं CLC) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, भिलाई द्वारा प्रस्तुत किए गए पत्र के सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा पत्र की औपचारिक प्रति प्रबंधन को सौंपी गई।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्रालय के नाम पर सेल प्रबंधन कर रहा गुमराह, MoU रद्द कराने BAKS जा रहा कोर्ट

बैठक में निम्नलिखित छह प्रमुख बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श हुआ:

1. 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले डिप्लोमा इंजीनियरों को कनिष्ठ अधिकारी (Junior Officer) हेतु पात्र घोषित करने का प्रस्ताव।
2. कनिष्ठ अधिकारी पदों की संख्या वर्तमान 2% से बढ़ाकर कुल नॉन-एक्जीक्यूटिव (S1–S11) कर्मचारियों के 10% तक किए जाने की मांग।
3. कनिष्ठ अधिकारी परीक्षा हेतु अनुभव अंकों की गणना जॉइनिंग की वास्तविक तिथि से किए जाने का विषय।
4. B.Tech / MBA / MCA आदि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे एवं अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत कर्मचारियों को जूनियर अधिकारी परीक्षा में सम्मिलित करने का प्रस्ताव।

ये खबर भी पढ़ें: लीज़धारियों के लिए बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने ईडी एचआर से की बड़ी मांग, अच्छे मकान की बढ़ी उम्मीद

5. SAIL की MTT भर्ती प्रक्रिया में कुल रिक्तियों का 10% आंतरिक कोटा के रूप में SAIL कर्मचारियों हेतु आरक्षित करने की मांग।
6. वे डिप्लोमा इंजीनियर जिनकी कनिष्ठ अधिकारी पात्रता अवधि पूर्ण होने में तीन माह तक का समय शेष है, उन्हें भी परीक्षा में सम्मिलित करने का विषय।

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव मोहम्मद रफ़ी, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्षगण उषाकार चौधरी एवं प्रमोद पुरी, उपकोषाध्यक्ष श्रवण पांडे, संगठन सचिव अजय तमुरिया, जोनल सचिवगण रवि भुइया, किरण बास्की एवं खुश्बू, सहित बड़ी संख्या में अन्य डिप्लोमा इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Jaypee Cement Limited दिवालिया घोषित, लगेगा Adani का बोर्ड…!

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया कि ये सभी मांगें न केवल कर्मचारियों के हित में हैं, बल्कि संगठन में आंतरिक प्रतिभा को प्रोत्साहन, प्रबंधन कैडर की गुणवत्ता में सुधार एवं दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

प्रबंधन पक्ष द्वारा सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा विषयों पर आवश्यक परीक्षण एवं आगे की प्रक्रिया का आश्वासन देते हुए बैठक संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization, Cardiac Patients, Nursing Sister पदनाम पर CITU की प्रबंधन से बात, मिली ये अच्छी खबर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गाड़ियों की रफ्तार पर BSP कर्मचारी होंगे सस्पेंड, गेट पर पहरेदारी से दहशत, लाइसेंस पर दें 650 स्क्वायर फीट का आवास
Next: Big News: राउरकेला स्टील प्लांट में सेफ्टी का हाई-टेक कवच, कोक ओवन में लगे CCTV कैमरे और रडार सिस्टम

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.