Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई में जिन सड़कों पर हो रहे हादसे, वहां के लिए बड़ा प्लान तैयार, यहां बनेगी सर्विस रोड
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग-भिलाई में जिन सड़कों पर हो रहे हादसे, वहां के लिए बड़ा प्लान तैयार, यहां बनेगी सर्विस रोड

17/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-plan-prepared-for-the-roads-where-accidents-are-happening-in-Durg-Bhilai-service-road-will-be-built-here
  • भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम लक्ष्मण तिवारी, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, आरटीओ अनुभव शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्ग-भिलाई की उन सड़कों का निरीक्षण किया, जहां सर्वाधिक दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने ऐसे स्पाट्स में तकनीकी रूप से सुधार करने के लिए कहा, साथ ही ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए भी आवश्यक उपाय करने कहा। सबसे पहले वे इंदिरा मार्केट पहुंचे।

उन्होंने वहां पार्किंग स्थल के लिए चिन्हांकित जगह देखे।, साथ ही बाजार को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा ताकि ट्रैफिक का दबाव घटे। धमधा नाका के किनारे सर्विस रोड के लिए एजेंसियों को कहा। कलेक्टर ने ऐसी सड़कों का निरीक्षण किया, जहां अधिक संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं और इसके चलते जनहानि भी हुई है। ऐसी सड़कों के लिए शीघ्रता से तकनीकी दृष्टिकोण से उपाय करने उन्होंने अधिकारियों को कहा और इस पर शीघ्रता से अमल करने कहा।

इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम लक्ष्मण तिवारी, दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, आरटीओ अनुभव शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोहका रोड में अंधे मोड़ व्यवस्थित करने कहा-कलेक्टर ने कोहका रोड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ब्लैक स्पाट देखा जहां अंधा मोड़ होने की वजह से अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां पर उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कर्व बनाने के लिए कहा। साथ ही इस रोड पर जहां डिवाइडर की जरूरत है। वहां इसके निर्माण के लिए कहा। अवंतिबाई चौक में प्रतिमा शिफ्ट करने के लिए कहा गया। साथ ही मोड़ को भी व्यवस्थित करने के लिए कहा गया।

एनएच अधिकारियों को भी दिये निर्देश-एनएच में ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक करने के लिए उन्होंने कोसा नाला से लेकर नेहरू नगर चौक तक ट्रैफिक से संबंधित जोखिम वाले बिन्दुओं में आवश्यक तकनीकी सुधार करने कहा।

कोसा नाला के पास एनएच की बिल्डिंग हटाई जाएगी, ताकि सड़क चौड़ी हो सके। यहां पर सर्विस रोड भी प्रस्तावित है इससे ट्रैफिक की समस्या दूर होगी। एनएच अधिकारियों को उन्होंने डिवाइडर्स पर बोगनवेलिया, मौलश्री आदि पौधे लगाने कहा। वाय शेप ब्रिज पर भी उन्होंने ट्रैफिक संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

ब्लिकर्स लगाए जाएंगे, डिवाइडर्स बनेंगे और अतिक्रमण हटेगा

कलेक्टर ने दुर्ग-भिलाई में प्रमुख चौक-चौराहे देखे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रेडियम लगाने, झांड-झंखाड़ ठीक करने आदि निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री हैं, उन्हें निरंतर हटाने की कार्रवाई करें। व्यू आबस्ट्रक्ट होने की वजह से जो दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे स्ट्रक्चर भी हटाने उन्होंने कहा ताकि मोड़ पर किसी तरह की दुर्घटनाओं में कमी की जा सके। कलेक्टर ने इस संबंध में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक भी ली। बैठक में ही तय किया गया था कि हर स्पाट जहां अधिक संख्या में दुर्घटना हुई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी ने विकसित किया नया ग्रेड, हाई कार्बन ग्रेड वायर रॉड के उत्पादन के लिए मिला लाइसेंस
Next: खुर्सीपार के इस वार्ड में अब नहीं भरेगा पानी, 87 लाख से शुरू होने जा रहा कार्य

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.