Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL बोनस पर Durgapur Steel Plant में बड़ा बवाल, ED पीएंडए का घेराव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस पर Durgapur Steel Plant में बड़ा बवाल, ED पीएंडए का घेराव

02/11/2023 1 minute read
Big-ruckus-in-Durgapur-Steel-Plant-over-SAIL-bonus-protest-at-ED-PA-office-threat-of-strike
  • दुर्गापुर स्टील प्लांट की सातों यूनियनों ने एक साथ ईडी पीएंडए कार्यालय का घेराव किया है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के खाते में 23 हजार रुपए बोनस के रूप में प्रबंधन (Management) डाल चुका है। लेकिन, कर्मी से इससे बिल्कुल खुश नहीं है। लगातार विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) से एक बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए कार्यालय (ED / P&A Office) का घेराव कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Job: बोकारो स्टील प्लांट में 85 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन, जानिए सैलरी

एनजेसीएस मीटिंग (NJCS Meeting) तत्काल बुलाकर बोनस को रिव्यू करने की मांग की जा रही है। ऐसा न करने पर हड़ताल की चेतावनी दे दी गई है। कर्मचारियों का गुस्सा सड़क पर दिखा। जमकर नारेबाजी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई की डी. शैलवी ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

सातों यूनियन के नेता हाथ में हाथ डाले,प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। पहले रैली निकाली और ईडी पीएंडए कार्यालय को घेर लिया। श्रमिक नेता बोनस को लेकर अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC NEWS: प्रोडक्शन और बिक्री में 11% की लंबी छलांग

दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के कर्मचारी हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले, डीएसपी की अन्य कार्यात्मक यूनियनों के साथ, अपनी मांगों को पूरा करने और कुछ अनैतिक और एकतरफा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए आपके कार्यालय के सामने इकट्ठे हुए हैं।

 ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के इन विभागों ने अक्टूबर में दनादन बनाया रिकॉर्ड, BRM ने एक लाख टन का आंकड़ा किया पार

प्रबंधन के संज्ञान में ये यह मामला लाया गया

-त्योहारों का मौसम चल रहा है। प्रबंधन के उच्चतम स्तर ने 17/10/23 को बोनस बैठक बुलाई, जिसमें कोई सहमति नहीं बन पाई और बैठक स्थगित कर दी गई क्योंकि एनजेसीएस कोर ग्रुप के नेताओं ने प्रबंधन के रुपये के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant OA: बीएसपी अधिकारियों की किडनी जांच और बचाव का बताया तरीका

-श्रमिकों को बोनस के रूप में 23,000 रुपए देने के प्रस्ताव को खारिज किया गया। बावजूद प्रबंधन ने यह राशि खाते में डाल दिया।

-यह उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है कि सेल संयंत्रों के सभी श्रमिकों (स्थायी और अनुबंध दोनों) ने कंपनी की लगातार कम होते मैनपॉवर की स्थिति में कंपनी के उत्पादन, उत्पादकता और लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त यूनियन ने फूंका बगावत का बिगुल

-वर्ष 2022-23 में, कंपनी ने पिछले सर्वश्रेष्ठ की तुलना में क्रमशः 3.6% और 5.3% की वृद्धि के साथ 19.409 मीट्रिक टन हॉट मेटल और 18.289 मीट्रिक टन क्रूड स्टील का उत्पादन दर्ज किया है।

-श्रम उत्पादकता भी वित्त वर्ष 2021-22 में 474T से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 521 T क्रूड स्टील/व्यक्ति/वर्ष हो गई है।

-सेल का यह उल्लेखनीय प्रदर्शन सेल के समर्पित कार्यबल के ईमानदार प्रयासों के बिना संभव नहीं होता। इसलिए, श्रमिक अपने सराहनीय प्रयासों के लिए पुरस्कृत होने के पात्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के इतिहास में सबसे ज्यादा PRP अबकी बार देखा अफसरों ने, 790 करोड़ आया खाते में

-यूनियनें प्रबंधन के ऐसे एकतरफा और अनैतिक कदम की निंदा करती है और समस्या के समाधान के लिए दोबारा बोनस बैठक आयोजित करने की मांग करती है।

-साथ ही संविदा कर्मियों को सम्मानजनक बोनस भुगतान की भी मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : 7 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट, छत्तीसगढ़ में इतने ट्रांसजेंडर, पढ़िए मतदाताओं की कुंडली

यूनियन नेताओं ने आंदोलन तेज करने की खाई कसम

डीएसपी के सभी सात कार्यरत ट्रेड यूनियनों ने इस्पात भवन स्थित कार्यालय ईडी (पी एंड ए) कार्यालय का घेराव किया। वार्षिक बोनस के रूप में 23000 रुपये के एकतरफा भुगतान की निंदा की गई। सेल वित्त वर्ष 2022-23 में न्यूनतम वार्षिक बोनस 40,500 रुपये, वेतन पुनरीक्षण के सभी लंबित मुद्दों का निपटारा, 39 महीने का बकाया, रात्रि पाली भत्ता, एचआरए का पुनरीक्षण, ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता और सभी परिपत्रों को वापस लेने की मांग की गई। आरएफआईडी और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रबंधन प्रणाली का विरोध किया गया। यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की कसम खाई।

Big Breaking News: बुधवार को SAIL अधिकारियों के खाते में सैलरी संग अधिकतम 7 लाख तक आ रही PRP

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 उच्च पेंशन: CPF खाते से अब NRL के जरिए नहीं जाएगा EPFO को पैसा, बड़ी जीत
Next: Vijay Baghel Exclusive Interview: सीएम का चेहरा, छत्तीसगढ़, घोषणा पत्र और SAIL कर्मचारियों पर खुलकर बोले, पढ़िए

Related Stories

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.