Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान: चुनाव भाजपा नहीं, ईडी-आइटी लड़ रही, मित्रों को खदान दिलाने हो रही कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अबकी बार 75 प्लस
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान: चुनाव भाजपा नहीं, ईडी-आइटी लड़ रही, मित्रों को खदान दिलाने हो रही कार्रवाई, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अबकी बार 75 प्लस

24/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-statement-of-CM-Bhupesh-Baghel-ED-and-IT-are-contesting-elections-not-BJP-Congress-this-time-75-plus-in-Chhattisgarh-
  • चीट फंड घोटाला हुआ। हजारों करोड़ रुपए डूब गया है। भारत सरकार को पत्र लिखा, कोई जवाब नहीं आया।

अज़मत अली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं। कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार शाम को मीडिया से मुखातिब हुए। सवालों का जवाब दिया। केंद्र सरकार, ईडी और आईटी पर जमकर भड़ास निकाली। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ईडी भेजा। निश्चित रूप से रिटर्न गिफ्ट कांग्रेस देगी। नवंबर में रिजल्ट आएगा और कांग्रेस की सीट 75 प्लस की होगी। यही गिफ्ट पीएम मोदी को कांग्रेस देगी।

सीएम भूपेश बघेल ने शराब, कोयला आदि घोटालों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खदान पर पीएम के मित्रों की नजर है। कांग्रेस बीच में आ रही है,इसलिए ईडी-आइटी आ रही है। शराब मामले में कैग रिपोर्ट आई है। कहीं किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वहीं, कोयले पर बोलते हुए सीएम ने कहा-85 प्रतिशत खदान कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ इस्टर्न कोलफील्ड् लिमिटेड-एसईसीएल के पास है। क्या कोल इंडिया के किसी भी एक अधिकारी से पूछताछ हुई। जब पूछा ही नहीं है तो घोटाला कहां से आया है। घोटाला हुआ ही नहीं है, सिर्फ सरकार को बदनाम करने के लिए काम किया जा रहा है।

ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि रायपुर में कांग्रेस महाधिवेशन शुरू होने जा रहा था, तभी हमारे लोगों पर ईडी की रेड हुई है। ईडी-आइटी आदि ने 200 से अधिक छापा मारा है। लेकिन एक भी कार्रवाई भाजपा के नेता पर नहीं हुई है। भाजपा के लोग ईडी कार्रवाई पर पहले बयान देते हैं, वही विज्ञप्ति जारी की जाती है।

इससे यह साफ होता है कि भाजपा चुनाव नहीं लड़ेगी, बल्कि ईडी और आइटी चुनाव लड़ रही है। प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव भाजपा नहीं लड़ना चाहती है। ईडी धमका रही है। 45 घंटे तक लोगों को सोने नहीं दिया गया। लगातार लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसलिए अब कोर्ट को ही हस्तक्षेप करना होगा। भाजपा शासन में चीट फंड घोटाला हुआ। हजारों करोड़ रुपए डूब गया है। भारत सरकार को पत्र लिखा, कोई जवाब नहीं आया। छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है कि भाजपा किस तरह का खेल खेल रही है।

सीजी चुनाव में आम आदमी पार्टी की इंट्री पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा-केजरीवाल जी जानते हैं कि मीडिया में कैसे बने रहना है। इसीलिए घोषणा करके आए हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी माथुर साहब आए हैं और हंटर चलाएं हैं।

एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा-हम लोग मरने और जेल जाने से डरते नहीं है। झीरम कांड पर एनआइए हेड को पत्र लिखा। भारत सरकार कोर्ट चली जाती है। आखिर किसी को बचाने में लगी है। हमको जांच करने नहीं दिया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चीफ जस्टिस का दौरा: कोर्ट रूम के निर्माण की फाइल पर कुंडली मारे बैठा रहा पीडब्ल्यूडी, मुख्य न्यायाधीश के कदम पड़ते ही मचा हड़कंप
Next: BSP  क्रेडिट सोसाइटी से जमा पूंजी का चेक ले गए कर्मचारी, ये भी हुआ

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.