Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट मेन गेट पार्किंग से फिर बाइक चोरी, FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट मेन गेट पार्किंग से फिर बाइक चोरी, FIR

Azmat ali 05/02/2026 1 minute read
Bike Stolen from Bhilai Steel Plant Main Gate Parking FIR Registered

पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है और बीएसपी क्षेत्र की पार्किंग व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ रहे।

  • प्रतिबंधित एरिया में चोरी की वारदात थम नहीं रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) की पार्किंग से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार लीलाधर राणा ने बताया कि वह रेलवे की पढ़ाई कर रहा है। उसका दोस्त महेंद्र कुमार यादव भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी में रात्रि ड्यूटी करता है। 28 जनवरी 2026 को महेंद्र ने बीएसपी में नाइट ड्यूटी होने की बात कहकर लीलाधर की होंडा लीवो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 24 M 1986) लेकर प्लांट गया था।

महेंद्र ने रात करीब 10.30 बजे मोटरसाइकिल को बीएसपी मेन गेट के पास पार्क कर लॉक किया और ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी समाप्त होने के बाद 29 जनवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजे जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी।

चोरी हुई मोटरसाइकिल का रंग ग्रे बताया गया है, जिसका चेसिस नंबर ME4JC718LJT052963 एवं इंजन नंबर JC71ET3133766 है। पुरानी एवं इस्तेमाल की गई इस मोटरसाइकिल की कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लीलाधर राणा, महेंद्र कुमार यादव और उनके साथी रंजीत ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है और बीएसपी क्षेत्र की पार्किंग व्यवस्था व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में ऑनलाइन फ्रॉड: SBI YONO अपडेट के नाम पर लिंक ओपन किया, 51 हजार की ठगी
Next: Maitribag Flower Show: 30 फीट ऊंचा बारहसिंगा, लायन और फूलों की बगिया देखने जरूर आइए 8 फवरी को, हिस्सा लीजिए-पुरस्कार जीतिए, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.