Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई निगम आयुक्त के खिलाफ भाजपा पार्षद भी, कलेक्टर से मांग सभी आदेश हों शून्य, पद से हटाएं
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आयुक्त के खिलाफ भाजपा पार्षद भी, कलेक्टर से मांग सभी आदेश हों शून्य, पद से हटाएं

Azmat ali 27/04/2026
BJP Councillors also Oppose Bhilai Municipal Corporation Commissioner Demand Collector to Nullify all Orders

भाजपा पार्षदों ने आयुक्त द्वारा लिए गए सभी निर्णयों को शून्य घोषित करने की मांग की। किसी सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए।

  • सामान्य सभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 54(2) के अंतर्गत आवश्यक बहुमत से आयुक्त को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की सामान्य सभा द्वारा 25 मार्च 2026 को पारित संकल्प के उल्लंघन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा संगठन द्वारा गठित 6 सदस्यीय समिति के संयोजक वरिष्ठ पार्षद श्याम सुंदर राव के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश, दुर्ग से भेंट कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सामान्य सभा में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 54(2) के अंतर्गत आवश्यक बहुमत से आयुक्त को पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके बावजूद आयुक्त द्वारा निरंतर नीतिगत एवं वित्तीय निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनमें ठेकेदारों को भुगतान जैसी कार्यवाहियां भी शामिल हैं, जो स्पष्ट रूप से सामान्य सभा के निर्णय का उल्लंघन है।

भाजपा पार्षदों ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सीधा हनन बताते हुए जिलाधीश से मांग की कि 25.03.2026 के पश्चात आयुक्त द्वारा लिए गए सभी निर्णयों को शून्य घोषित किया जाए, आयुक्त को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक कार्य करने से रोका जाए।

शासन से निर्देश प्राप्त होने तक किसी सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर विषय पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा पार्षद लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। भाजपा पार्षदों ने जिलाधीश से अपेक्षा की है कि वे मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व ADRM दिलीप कुमार ने संभाला SAIL के मुख्य सतर्कता अधिकारी का पदभार, BHU से की है पढ़ाई
Next: IISCO Steel Plant Burnpur के 31 कर्मचारियों-अधिकारियों ने अपने खून संग दिया मानवता का संदेश

Related Stories

Engineers Day 2026 BJP Diploma Engineers Donating Blood Award Distribution Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Engineers Day 2026: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर कर रहे रक्तदान, ईडी वर्क्स, ईडी एचआर के हाथों कल मिलेगा गिफ्ट

Azmat ali 15/09/2026
ED Sanjay Dhar gets Additional Charge of SSO Ranchi along with SAIL MTI
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

Azmat ali 15/09/2026
BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Engineers Day 2026 BJP Diploma Engineers Donating Blood Award Distribution Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Engineers Day 2026: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर कर रहे रक्तदान, ईडी वर्क्स, ईडी एचआर के हाथों कल मिलेगा गिफ्ट

Azmat ali 15/09/2026
ED Sanjay Dhar gets Additional Charge of SSO Ranchi along with SAIL MTI
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

Azmat ali 15/09/2026
BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.