Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP से तेंदुआ पकड़ने केज में बांधी काली बकरी, सीसी टीवी कैमरे से नजर, अकेले न जाएं प्लांट में इधर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP से तेंदुआ पकड़ने केज में बांधी काली बकरी, सीसी टीवी कैमरे से नजर, अकेले न जाएं प्लांट में इधर

29/01/2025 (Last updated: 29/01/2025) 1 minute read
Forest Department, BSPs Maitribagh team is working with CISF to catch the leopard (1)

मैत्रीबाग के प्रभारी डाक्टर नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में पूरा अमला जुटा हुआ है। वन विभाग के 12 कर्मचारियों की टीम लगी हुई है।

बीएसपी ने संयंत्र के अंदर तेंदुए को देखे जाने पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के अंदर तेंदुआ है। इस बात को सूचनाजी.कॉम ने सबसे पहले प्रसारित किया था। तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग, बीएसपी के मैत्रीबाग की टीम सीआइएसएफ के साथ मिलकर जुटी हुई है। दो रात से तेंदुआ देखा जा रहा है। तीसरी रात में दबोचने के लिए जाल लगाया गया है। केज को लगाया गया है। इसके अंदर काली बकरी बांधी गई है। वहीं, रात साढ़े 10 बजे के बाद यूआरएम से मैसेज आया कि वहां तेंदुआ देखा गया है। सीआइएसएफ के वायरलेस पर यह संदेश तेजी से वायरल हुआ।

वायर रॉड मिल और रेल मिल के बीच में तेंदुआ का लोकेशन मिल रहा था। इसको आधार बनाकर वन विभाग की टीम ने यहीं पिंजड़ा लगाया है। साथ ही सीसी टीवी कैमरा भी लगाया जा रहा है। सीआइएसएफ के जवान भी मुस्तैद हैं।

इस रूट पर किसी भी कर्मचारी को अकेले जाने से मना किया जा रहा है। दो-चार कर्मचारियों और अधिकारियों के झुंड में ही जाने की हिदायत दी जा रह है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। मैत्रीबाग के प्रभारी डाक्टर नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में पूरा अमला जुटा हुआ है। वन विभाग के 12 कर्मचारियों की टीम लगी हुई है।

इस मामले पर बीएसपी के जनसंपर्क विभाग का कहना है कि संयंत्र के अंदर कथित तौर पर तेंदुए को देखे जाने के बारे में संयंत्र प्रबंधन ने अलर्ट जारी किया हुआ है। जैसा कि पूर्व में भी बताया गया है।

इसके लिए वन विभाग को विधिवत सूचित किया गया है और तदनुसार कार्रवाई की जा रही है। संयंत्र का सुरक्षा विभाग एवं उद्यानिकी विभाग भी इस बारे में सचेत है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC में वेतन समझौता अटका, संयुक्त यूनियन की बड़ी धमकी, प्रबंधन ने ये कहा…
Next: Bhilai Steel Plant में तेंदुआ का नया पता यूनिवर्सल रेल मिल, मचा हड़कंप

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.