Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC में वेतन समझौता अटका, संयुक्त यूनियन की बड़ी धमकी, प्रबंधन ने ये कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC में वेतन समझौता अटका, संयुक्त यूनियन की बड़ी धमकी, प्रबंधन ने ये कहा…

29/01/2025 1 minute read
Wage agreement stuck in NMDC, big threat from joint union, management said this

अगर 12 फरवरी तक नया वेतन समझौता लागू नहीं हुआ तो 13 फरवरी से एनएमडीसी में यूनियन सीधी कार्यवाही में आएगी।

  • कर्मचारियों के इस कदम से उत्पादन प्रभावित हो जाएगा और एनएमडीसी द्वारा उत्पादित लौह अयस्क पर निर्भर उदयोगी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। एनएमडीसी (NMDC) में 3 वर्ष बाद भी वेतन समझौता नहीं हुआ है। संयुक्त ट्रेड यूनियन आर पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। राजेश संधू-सचिव एसकेएमएस किरंदुल, एके सिंह-सचिव एम.एम.डब्लू.यू. किरंदुल, जागेश्वर प्रसाद-अध्यक्ष एसकेएमएस बचेली,  आशीष यादव-सचिव एमएमडब्लूयू बचेली ने प्रबंधन को चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के पदाधिकारियों को BSP ED HR पवन कुमार का खास मंत्र, पढ़ें डिटेल

प्रदेश इंटक के महासचिव एवं बस्तर संभाग प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने कहा कि जिस तरह से देश में सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण हो रहा है, उसे देखते हुए इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) में एनएमडीसी के वेज रिवीजन की फाइल को अनावश्यक रोके रखने से सरकार की मंशा पर संदेह हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला

एनएमडीसी में इंटक एवं एटक का संयुक्त फेडरेशन है। वेतन समझौता 5 साल के लिए हो रहा है। देश की सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड में श्रमिकों के वेज रिवीजन की फाइल इस्पात मंत्रालय में अटकने से खफा ट्रेड यूनियनों ने आर-पार की लड़ाई की तैयारी कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया लिमिटेड: डब्ल्यूसीएल में हैप्पी स्कूल परियोजना शुरू

13 जनवरी 2025 को एनएमडीसी की सभी खदानों सहित मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत यूनियनों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रबंधन को औ‌द्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत सीधी कार्यवाही का नोटिस देते हुए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे

ज्ञात हो कि एनएमडीसी में 01 जनवरी 2022 से बेज रिवीजन लंबित है। इस हेतु बनाई गई वेज सब कमेटी में विस्तृत चर्चा उपराल प्रबंधन और यूनियनों के बीच नए वेलन समझौते के मसौदे पर सहमति बनने के बाद 08 अगस्त 2024 को एनएमडीसी प्रबंधन और ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन (All India NMDC Workers Federation) दवारा दविपक्षीय बैठक में वेज सब-कमेटी की सिफारिशों की पुष्टि कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान

इन सिफारिश को सितंबर माह में एनएमडीसी के बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी। जिसके बाद इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) की पुष्टि हेतु अपील मंत्रालय भेजी गई। तब से फाइल इस्पात मंत्रालय से क्लियर होकर वापस नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान

देरी का वजह से यूनियन के प्रतिनिधियों ने 15 नवंबर 2024 को हैदराबाद में इस्पात सचिव से मिलकर जल्द से जल्द वेतन समझौता लागू करने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा, जिसके बावजूद भी नया वेतन समझौता लागू नही हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम

21 दिसंबर 2024 को ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन की अध्यक्ष अमरजीत कौर और महामंत्री संजय कुमार सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री को पत्र लिखकर तथा 22 जनवरी को फेडरेशन की अध्यक्ष ने इस्पात मंत्री से व्यक्तिगत मुलाकात कर जल्द से जल्द वेतन समझौता लागू करवाने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कोलियरी चासनाला की समस्याओं का पिटारा खुला संसदीय कमेटी के सामने

इस बीच सीधी कार्यवाही के नोटिस पर मध्यस्थता करते हुए क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केन्द्रीय), रायपुर ने प्रबंधन और यूनियनों को 24 जनवरी 2025 को वार्ता हेतु बुलाया था, जहां पर प्रबंधन ने दस्तावेजी प्रमाण के साथ अपना पक्ष रखते हुए कहा कि प्रबंधन व यूनियनों के मध्य वेतन समझौते पर सहमति बनने के उपरांत बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

वेतन समझौते को लागू करने से पहले डीपीई गाइडलाइन के तहत इस्पात मंत्रालय से एप्रूवल के लिए मंत्रालय भेजा गया है, जहां से स्वीकृति प्राप्त होते ही वेतन समझौता लागू कर दिया जाएगा। यूनियनों द्वारा क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) के समक्ष 15 दिनों के भीतर वेतन समझौता लागू करने की समय सीमा देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो यूनियन के दिए गए नोटिस के अनुसार सीधी कार्यवाही पर जाने के लिए बाध्य होगी।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

अन्य मांगों पर क्षेत्रीय श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) ने प्रबंधन को एनएमडीसी में रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए अतिशीघ्र अधिसूचना जारी करने तथा ठेका श्रमिकों के वेज रिवीजन व ‌द्विपक्षीय समझौते के उल्लघन से संबंधित विषयो पर यूनियनों से चर्चा कर एक माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देशित किया है।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

एनएमडीसी में ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन से सम्बद्ध सभी यूनियन केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय ‌द्वारा एनएमडीसी कर्मचारियों के वेतन समझौते जाने के खिलाफ सीधी कार्यवाही पर जाने के लिए तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

कर्मचारियों के इस कदम से उत्पादन प्रभावित हो जाएगा और एनएमडीसी द्वारा उत्पादित लौह अयस्क पर निर्भर उदयोगी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। केंद्र की यदि 12 फरवरी 2025 तक नया वेतन समझौता लागू नहीं किया गया तो 13 फरवरी से एनएमडीसी में यूनियन सीधी कार्यवाही में आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएफओ से जमा पैसा वापस मांगने वाले खबर जरूर पढ़ें
Next: BSP से तेंदुआ पकड़ने केज में बांधी काली बकरी, सीसी टीवी कैमरे से नजर, अकेले न जाएं प्लांट में इधर

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.