Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC नगरनार स्टील प्लांट का ब्लास्ट फर्नेस छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के नाम पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC नगरनार स्टील प्लांट का ब्लास्ट फर्नेस छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के नाम पर

19/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Blast-Furnace-of-NMDC-Nagarnar-Steel-Plant-in-the-name-of-Goddess-Maa-Danteshwari-of-Chhattisgarh
  • ब्लास्ट फर्नेस जल्द ही बस्तर की औद्योगीकरण और प्रगति का प्रतीक बनेगी।

सूचनाजी न्यूज,नगरनार। National Mineral Development Corporation (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) के नगरनार स्टील प्लांट ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा दिया है। मदर ऑफ प्लांट यानी ब्लास्ट फर्नेस का नामकरण कर दिया गया है। ब्लास्ट फर्नेस को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के नाम से अब पुकारा जाएगा। दंतेश्वरी मंदिर का काफी महत्व है। इसलिए ब्लास्ट फर्नेस का नाम दंतेश्वरी के नाम पर रखा गया है।

नामकरण समारोह आयोजित किया गया। एनएमडीसी के निदेशक उत्पादन, (अतिरिक्त प्रभार निदेशक तकनीकी) डीके मोहंती ने छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस का विधिवत नामकरण करने के लिए स्टील प्लांट में आयोजित पूजा में भाग लिया, जिसमें प्लांट के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL E-0 Interview: कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए रिश्वतखोरी की तैयारी…! विजिलेंस की नज़र

इस अवसर पर निदेशक उत्पादन डीके मोहंती ने कहा, “मां दंतेश्वरी के सम्मान एवं स्थानीय हित धारकों की मनोकामना का आदर करते हुए हमने इस शानदार ब्लास्ट फर्नेस का नाम ‘दंतेश्वरी’ रखने का फैसला किया है। यह ब्लास्ट फर्नेस जल्द ही बस्तर की औद्योगीकरण और प्रगति का प्रतीक बनेगी। बस्तर की ब्लास्ट फर्नेस को जल्द कार्यरत करने के लिए हमारी समर्पित टीम जी-जान से जुटी हुई है और हमें आशा है कि हम जल्द ही इसकी कमीशनिंग करवाने की स्थिति में होंगे।”

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: आग और गैस के बीच से घायलों को निकाल लाए…!

बता दें कि नगरनार स्टील प्लांट के कमीशनिंग की श्रृंखला साल 2022 में 27-28 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जब नगरनार स्टील प्लांट के कोक ओवन बैटरी नंबर 1 को सफलतापूर्वक चालू किया गया था। बैटरी नंबर 1 से कोकिंग कोक का उत्पादन शुरू हो गया है, जो वर्तमान में व्यावसायिक रूप से बेची जा रही, क्योंकि ब्लास्ट फर्नेस चालू होने तक कोकिंग कोक का आंतरिक रूप से उपयोग नहीं किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Gift Milk Scheme: छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के बच्चों को बीएसपी पिला रहा फ्री में दूध, चेयरमैन सोमा मंडल ने दी सौगात

नगरनार स्टील प्लांट की ब्लास्ट फर्नेस ‘दंतेश्वरी’ अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस है जिसका आयतन 4506 मीटर क्यूब है और क्षमता प्रतिदिन 9900 टन गर्म धातु उत्पादन करने की है।

ये खबर भी पढ़ें:  रेल पटरी संग सभी स्टील प्रोडक्ट की क्वालिटी सुधारेगा विश्वस्तरीय रोलिंग मिल लैब, SAIL चेयरमैन ने किया राष्ट्र को समर्पित

इसे नीदरलैंड्स के डेनियली कोरस और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के कंसोर्टियम ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया है। ब्लास्ट फर्नेस की उत्पादित हॉट मेटल की आपूर्ति एसएमएस याने स्टील मेल्टिंग शॉप को की जाएगी जहाँ से आगे उसे हॉट रोल्ड कोइल एवं प्लेट बनाने के लिए रोलिंग मिल्स भेजा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन सोमा मंडल की SAIL में आखिरी इच्छा थी पदनाम का मुद्दा हल कर जाऊं, रह गई अधूरी, जानिए क्या बोलीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL E-0 Interview: कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए रिश्वतखोरी की तैयारी…! विजिलेंस की नज़र
Next: BSP की साढ़े 9 एकड़ जमीन पर बने ईंट भट्‌ठा संग कई अवैध निर्माण ध्वस्त, 12 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.