Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E-0 Interview: कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए रिश्वतखोरी की तैयारी…! विजिलेंस की नज़र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E-0 Interview: कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए रिश्वतखोरी की तैयारी…! विजिलेंस की नज़र

19/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-E-0-Interview-Discussion-of-preparation-of-bribery-to-become-officer-from-employee…-vigilance-active1
  • ई-0 परीक्षा का रिजल्ट पूर्व में निरस्त हो चुका है। बोकारो स्टील प्लांट में धांधली पकड़ी गई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) में कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए इंटरव्यू होना है। इसकी तारीख किसी दिन भी घोषित की जा सकती है। सेल इकाइयों में दावा किया जा रहा है कि पैसे का लेन-देन करने का खेल शुरू हो सकता है। आधिकारिक रूप से कोई कुछ भी बोलने से बच रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर और बतकही का दौर तेज हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें:EPS 95: EPFO पोर्टल पर ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब 25 अप्रैल तक भरें, SAIL ने बढ़ाई तारीख

खासतौर से भिलाई स्टील प्लांट के बारे में कहा जा रहा है कि यहां ई-0 परीक्षा पास कर चुके कुछ लोग पैसा लेकर तैयार हैं। इंटरव्यू क्लियर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क साध लिया गया है। चर्चाओं पर विश्वास करें तो लेन-देन का खेल हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: CITU वाले SAIL चेयरमैन से ये क्या-क्या बोलकर चले आए, पढ़ें पूरी खबर

इस तरह के आरोप या अफवाह पर विजिलेंस का क्या रुख है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस काफी सक्रिय हो गई है। एक-एक अभ्यर्थियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही अधिकारियों पर भी खास नजर है। अगर, कहीं से कोई पकड़ा जाता है तो इंटरव्यू के लिए चयनित कर्मचारी और अधिकारी पर एक्शन होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: खबरदार…! बोरिया गेट पर की ये गलती तो कटेगा 5 हजार तक का चालान, इधर-ताले में महिला शौचालय

फिलहाल, विजिलेंस की टीम गोपनीय तरीके से खोजबीन में लगी है। चर्चाओं को भी नजर अंदाज नहीं कर रही है। बता दें कि ई-0 परीक्षा का रिजल्ट पूर्व में निरस्त हो चुका है। बोकारो स्टील प्लांट में धांधली पकड़ी गई थी। सेल कारपोरेट आफिस ने परीक्षा परिणाम ही कैंसिल कर दिया था। इसके बाद 18 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा कराई गई, जिसका रिजल्ट रविवार को जारी हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: आग और गैस के बीच से घायलों को निकाल लाए…!

कर्मचारी से अधिकारी बन चुके बीएसपी के एक बंदे ने Suchnaji.com को बताया कि साल 2008-10 में पैसे का बड़ा खेल हुआ था। कई अधिकारियों को पैसा लौटाना पड़ा था। इस तरह का खेल इस बार भी हो सकता है। काफी चर्चा है कि लोग पैसा देने को तैयार हैं। ऐसे में अब विजिलेंस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि चर्चाओं या अफवाहों को नजर अंदाज न करे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के अस्पताल गंभीर रूप से बीमार, इलाज का आश्वासन, हेल्थ सेंटर होंगे अपग्रेड, इन पदों पर भर्ती भी…

अब इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सूत्रों का कहना है कि 25 अप्रैल के बाद इंटरव्यू की तारीख घोषित की जा सकती है। 23 अप्रैल को एसीटी-ओसीटी की प्रवेश परीक्षा है। पर्सनल डिपार्टमेंट की टीम प्रवेश परीक्षा को लेकर जुटी हुई है। इसलिए परीक्षा के बाद ही इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन सोमा मंडल की SAIL में आखिरी इच्छा थी पदनाम का मुद्दा हल कर जाऊं, रह गई अधूरी, जानिए क्या बोलीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95: EPFO पोर्टल पर ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म अब 25 अप्रैल तक भरें, SAIL ने बढ़ाई तारीख
Next: NMDC नगरनार स्टील प्लांट का ब्लास्ट फर्नेस छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के नाम पर

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.