Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 12 फ़रवरी हड़ताल में खदान मजदूर संघ नहीं होगा शामिल, NMDC ईडी को बीएमएस ने सौंपा पत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

12 फ़रवरी हड़ताल में खदान मजदूर संघ नहीं होगा शामिल, NMDC ईडी को बीएमएस ने सौंपा पत्र

Azmat ali 07/02/2026 1 minute read
BMS will not Participate in the Strike on February 12 Leaders Submitted a Letter to NMDC ED 1

श्रम मंत्री डॉक्टर मंसुख मांडविया ने आश्वस्त किया है कि मुद्दों पर भी समुचित रूप से विचार कर समाधान किया जाएगा।

  • बीएमएस ने श्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर सरकार के समक्ष कई अन्य माँगें भी रखी हैं।

सूचनाजी न्यूज, किरंदुल। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल है। इससे बीएमएस ने किनारा कर लिया है। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने यह स्पष्ट रूप से घोषित किया है कि 12 फ़रवरी 2026 की आम हड़ताल में हमारे ट्रेड यूनियन की सहभागिता नहीं है।

भारतीय मज़दूर संघ से संबद्ध एनएमडीसी किरंदुल काम्प्लेक्स में संचालित खदान मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा इस बाबत बीआईओएम किरंदुल काम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसकी प्रतिलिपि केंद्रीय इस्पात मंत्री, बस्तर सांसद, एनएमडीसी के सीएमडी, निदेशक (उत्पादन), कलेक्टर दंतेवाड़ा, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ समादेशक केऔसुब, थाना प्रभारी किरंदुल को प्रेषित की गई है।

खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के समस्त सदस्य 12 फरवरी को अपने कार्य पर सामान्य दिनों की भांति उपस्थिति देंगे। भारतीय मजदूर संघ प्रस्तावित आम हड़ताल का न तो समर्थन करता है और न ही उसमें भाग लेगा। यह हड़ताल कुछ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों तथा संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आह्वान की गई है, वह राजनीति से प्रेरित है।

पदाधिकारियों का कहना है कि बीएमएस निरंतर यह पक्ष अपनाया है कि वह चारों श्रम संहिताओं का स्वागत करता है, किंतु उनमें से दो संहिताओं से संबंधित कुछ बिंदुओं पर अपनी आपत्तियाँ और चिंताएँ भी व्यक्त करता रहा है।

बीएमएस ने स्पष्ट किया है कि वेतन संहिता तथा सामाजिक सुरक्षा संहिता ऐतिहासिक और क्रांतिकारी हैं, जबकि शेष दो संहिताओं की कुछ धाराओं को लेकर चिंताएँ हैं। इन मुद्दों को 13 और 21 नवंबर को भारतीय मजदूर संघ एवं श्रम मंत्री के साथ हुई वार्ता में विस्तार से चर्चा के पश्चात श्रम मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार भारतीय मजदूर संघ द्वारा उठाए गए आपत्तियों पर उचित समाधान निकालेगी।

इसके अतिरिक्त, बीएमएस ने श्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर सरकार के समक्ष कई अन्य माँगें भी रखी हैं। श्रम मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया है कि इन मुद्दों पर भी समुचित रूप से विचार कर समाधान किया जाएगा।

इन आश्वासनों के आधार पर, बीएमएस ने चारों श्रम संहिताओं के क्रिर्यान्वयन से संबंधित अधिसूचनाओं का स्वागत किया है। बीएमएस सरकार की सकारात्मक एवं श्रमिक-हितैषी पहलों का निरंतर समर्थन करता है तथा श्रमिकों के हितों के प्रतिकूल नीतियों का दृढ़तापूर्वक विरोध करते हुए उन पर अपनी आपत्तियाँ उठाता रहा है।

बीएमएस राजनीतिक रूप से प्रेरित आंदोलनों में भाग नहीं लेता, क्योंकि श्रम क्षेत्र को राजनीतिक हितों से दूर रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी दिल्ली राव, राजेंद्र यादव, दानेश्वर जोशी, सुरेश ठाकुर उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL अधिकारियों के बकाया पर ब्याज भुगतान की मांग, SEFI ने CMD Amarendu Prakash को भेजा दूसरा रिमाइंडर
Next: SAIL के सभी प्लांट, खदान, यूनिट के अंतिम भुगतान, EFBS, पीएफ को भी Bhilai Steel Plant करेगा सेंट्रली मैनेज

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.