Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL अधिकारियों के बकाया पर ब्याज भुगतान की मांग, SEFI ने CMD Amarendu Prakash को भेजा दूसरा रिमाइंडर
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

SAIL अधिकारियों के बकाया पर ब्याज भुगतान की मांग, SEFI ने CMD Amarendu Prakash को भेजा दूसरा रिमाइंडर

Azmat ali 07/02/2026 1 minute read
SEFI Sends Second Reminder to CMD Amarendu Prakash Demanding Payment of Interest on SAIL Officers Dues

सेफी ने सीएमडी अमरेंदु प्रकाश से आग्रह किया। पहले 12 सितंबर 2025 को प्रतिवेदन और 17 दिसंबर 2025 को पहला रिमाइंडर भेजा जा चुका है।

  • पत्र में उल्लेख किया गया है कि अब तक इस मांग पर कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अधिकारियों को जारी किए गए Perquisites के बकाया पर ब्याज भुगतान को लेकर सेल एग्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SEFI) ने चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश को दूसरा रिमाइंडर पत्र भेजा है।

सेफी के महासचिव संजय आर्या द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि इस विषय पर पहले 12 सितंबर 2025 को प्रतिवेदन और 17 दिसंबर 2025 को पहला रिमाइंडर भेजा जा चुका है, जिसे 18 दिसंबर 2025 को सीएमडी कार्यालय में प्राप्त भी कर लिया गया था।

यह मामला 26 नवंबर 2008 से 4 अक्टूबर 2009 की अवधि के दौरान अधिकारियों को देय परिलब्धियों के बकाया से संबंधित है, जिसका भुगतान फरवरी 2025 में किया गया था।

सेफी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि लगभग 16 वर्षों की लंबी देरी के बाद बकाया राशि का भुगतान हुआ, जिसके लिए संगठन ने सीएमडी के नेतृत्व और पहल के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि न्यायिक पृष्ठभूमि और स्थापित सिद्धांतों के अनुसार, स्वीकार्य बकाया के विलंबित भुगतान पर ब्याज देना स्वाभाविक परिणाम माना जाता है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि अब तक इस मांग पर कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है। चाहे वह स्वीकृति हो या अस्वीकृति। इसी कारण यह दूसरा सौम्य रिमाइंडर भेजा गया है, ताकि यह विषय प्रबंधन के विचाराधीन बना रहे। सेफी का कहना है कि संगठन की स्थिति स्पष्ट होने से वह अपने सदस्यों को सही जानकारी दे सकेगा और पारदर्शिता बनी रहेगी।

सेफी ने यह भी दोहराया है कि उसका रुख रचनात्मक, सम्मानजनक और सहयोगात्मक है तथा यह पत्र किसी प्रकार का दबाव बनाने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि एक औपचारिक अनुवर्ती प्रक्रिया के तहत भेजा गया है। संगठन ने सीएमडी से आग्रह किया है कि इस मामले की समीक्षा कर यथोचित निर्णय और उत्तर शीघ्र प्रदान किया जाए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिकॉर्ड प्रोडक्शन पर कर्मचारियों को लड्डू नहीं, गिफ्ट चाहिए, BAKS की BSL मैनेजमेंट से खास मांग
Next: 12 फ़रवरी हड़ताल में खदान मजदूर संघ नहीं होगा शामिल, NMDC ईडी को बीएमएस ने सौंपा पत्र

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.