Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro General Hospital: डाक्टरों में हाथापाई, पिटाई करने डीएनबी डाक्टरों की निकली भीड़, सीनियर डाक्टर मौके से भाग निकले, कुछ घंटे चिकित्सा सेवा बाधित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro General Hospital: डाक्टरों में हाथापाई, पिटाई करने डीएनबी डाक्टरों की निकली भीड़, सीनियर डाक्टर मौके से भाग निकले, कुछ घंटे चिकित्सा सेवा बाधित

Azmat ali 17/04/2026 1 minute read
Bokaro General Hospital Senior Doctor and DNB Doctor Fight Medical Services Disrupted for a Few Hours

बोकारो जनरल हॉस्पिटल में गुरुवार रात मारपीट हुई। शुक्रवार सुबह से बैठकों का दौर चला। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

  • हॉस्टल में मौजूद डीएनबी डाक्टरों ने दिखाया गुस्सा।
  • इमरजेंसी सेवा को छोड़ कुछ विभागों में कामकाज रहा कुछ घंटे ठप

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल बोकारो स्टील प्लांट के 2 डाक्टरों में हाथापाई हो गई। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में बीती रात मामूली कहासुनी ने विकराल रूप ले लिया। सीनियर और डीएनबी डाक्टर के बीच मारपीट ने हड़कंप मचा दिया है।

गुस्साए डीएनबी डाक्टरों ने शुक्रवार को कामकाज भी प्रभावित किया। कुछ घंटे तक सेवा से अलग रहे। ईडी मेडिकल, सीएमओ स्तर के अधिकारियों के साथ दोनों पक्षों की मीटिंग हुई। काफी देर तक मीटिंग के बाद आपस में समझौता हो गया और विवाद पर विराम लगा दिया गया है।

गुरुवार रात में डीएनबी डाक्टर की पिटाई की खबर सुनते ही करीब 30-35 डाक्टरों ने कैजुएल्टी को घेर लिया था। सीनियर डाक्टर की खोज-बीन में लग गए। बिगड़ते हालात को देखते हुए सीनियर डाक्टर को मौके से हटा दिया गया था। जिसे जो मिला, वही लेकर पिटाई के लिए सीनियर डाक्टर को खोजने में जुट गया था।

दावा किया जा रहा है कि डीएनबी डाक्टर हाथों में बेल्ट लिए सीनियर डाक्टर को खोज रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। गनिमत था कि सिक्योरिटी गार्ड ने बीच-बचाव करके रात में हालात को नियंत्रित कर लिया। शुक्रवार सुबह से ही बैठकों का दौर चलता रहा। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया ताकि किसी पर गाज न गिरने पाए। अगर, समझौता नहीं होता तो नौकरी खतरे में पड़नी तय थी।

बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच के कार्मिक बता रहे हैं कि गुरुवार की रात करीब 12 हंगामा हुआ। लेडी डाक्टर ने अपने किसी डीएनबी साथी डाक्टर को फोन करके बुलाया था। जबकि डाक्टर की ड्यूटी नहीं थी। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। छोटी सी बात ने तूल पकड़ लिया।

देख लेने तक की धमकी दी गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक हो गई। डीएनबी डाक्टर वापस लौटकर हॉस्टल पहुंचा। जहां साथियों को पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद हॉस्टल में मौजूद डीएनबी डाक्टर सीनियर डाक्टर की पिटाई के मकसद से आए।

बीएसएल जनसंपर्क विभाग का कहना है कि किसी बात पर डाक्टरों में विवाद हुआ था। अब सबकुछ सामान्य हो गया है। दोनों पक्ष चिकित्सा सेवा को बहाल कर चुके हैं। कुछ डाक्टरों ने विरोध में सेवा को प्रभावित करने की कोशिश की थी, जिन्हें समझा लिया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल में बड़ा फेरबदल: हॉट शॉप से HR में 15 अधिकारियों का मनचाहा ट्रांसफर, अब करेंगे एमबीए, पढ़ें पांचों प्लांट की लिस्ट
Next: मर्चेंट मिल के बाद अब OHP से पीपी यार्ड तक की सड़क हो रही चकाचक, CITU ने ईडी वर्क्स को कहा-थैंक्यू

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.