Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल में बड़ा फेरबदल: हॉट शॉप से HR में 15 अधिकारियों का मनचाहा ट्रांसफर, अब करेंगे एमबीए, पढ़ें पांचों प्लांट की लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल में बड़ा फेरबदल: हॉट शॉप से HR में 15 अधिकारियों का मनचाहा ट्रांसफर, अब करेंगे एमबीए, पढ़ें पांचों प्लांट की लिस्ट

Azmat ali 16/04/2026 (Last updated: 16/04/2026) 1 minute read
SAIL NEWS 15 Officers Transferred from Hot Shop to HR, Will Now Pursue MBA Read The List of all Five Plants

भिलाई स्टील प्लांट से अंशुल गंगवार, पारुल दीवान, फिलोमिना एक्का, शिव कुमार और सोमेश द्विवेदी को HR विभाग में भेजा गया है।

  • 15 अधिकारियों की लिस्ट में बीएसपी, बोकारो, आरएसपी, डीएसपी, आइएसपी के अधिकारियों का नाम शामिल है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 30 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। 15 अधिकारियों को एचआर और 15 अधिकारियों का सीएमओ कोलकाता ट्रांसफर कर दिया है। अचानक से ट्रांसफर लिस्ट जाती होते ही एचओडी स्तर के अधिकारी भी सहम गए। पल भर के लिए सबको यही लगा कि स्टील सेक्रेटरी के एक्शन का असर दिखना शुरू हो गया है। लेकिन, सच्चाई यह है कि इन अधिकारियों ने खुद हॉट शॉप के बजाय एचआर में जाने का विकल्प चुना था।

सेल प्रबंधन की स्कीम के तहत एमबीए करने के लिए आवेदन मांगा गया था। इंजीनियरिंग करने वाले अधिकारियों को एमबीए का भी मौका दिया जा रहा है। इसके लिए अकेले भिलाई स्टील प्लांट से करीब 150 अधिकारियों ने आवेदन किया था। गुरुवार देर शाम सेल कारपोरेट आफिस से 15 अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। खास बात यह है कि कोर्स शुरू होने से पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया है। 15 अधिकारियों की लिस्ट में बीएसपी, बोकारो, आरएसपी, डीएसपी, आइएसपी के अधिकारियों का नाम शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Secretary’s Review Meeting: SAIL में 20% नहीं, 35% होगी कर्मचारियों की छंटनी, जबरिया रिटायरमेंट का ये प्लान, फंसे BSP अधिकारी

15 अधिकारियों का ट्रांसफर हॉट शॉप और ऑपरेशनल विभागों से मानव संसाधन (HR) विभाग में कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट और इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भिलाई और बोकारो से सबसे ज्यादा बदलाव

भिलाई स्टील प्लांट से अंशुल गंगवार, पारुल दीवान, फिलोमिना एक्का, शिव कुमार और सोमेश द्विवेदी को HR विभाग में भेजा गया है। वहीं बोकारो स्टील प्लांट से आदित सिंह, आशीष त्रिपाठी, राहुल कुमार और राहुल रंजन पांडा का तबादला किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक छुट्टी, भीषण गर्मी में बच्चों को राहत

दुर्गापुर, राउरकेला और बर्नपुर भी शामिल

दुर्गापुर स्टील प्लांट से यू. जयराज और सौम्यादी दासगुप्ता को नई जिम्मेदारी मिली है। राउरकेला स्टील प्लांट से ज्योतिर्मयी रौतिया तथा इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर से मीनाक्षी सोभाना राव, प्रियंका और सायन बनर्जी को HR विभाग में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के GM समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रांसफर/पोस्टिंग प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। संगठनात्मक आवश्यकता के अनुसार इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Breaking News: भिलाई, BSL, दुर्गापुर, RSP, बर्नपुर, सेलम, रांची के 15 अधिकारियों का सीएमओ कोलकाता ट्रांसफर
Next: Bokaro General Hospital: डाक्टरों में हाथापाई, पिटाई करने डीएनबी डाक्टरों की निकली भीड़, सीनियर डाक्टर मौके से भाग निकले, कुछ घंटे चिकित्सा सेवा बाधित

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.