Suchnaji

बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन ने जूनियर इंजीनियर पदनाम के लिए बढ़ाया कदम

बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन ने जूनियर इंजीनियर पदनाम के लिए बढ़ाया कदम
  • सम्मानजनक पदनाम (जूनियर-इंजीनियर) को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (BIDU) के प्रतिनिधिमंडल द्वारा महाप्रबंधक (IR) को डायरेक्टर पर्सनल सेल के नाम एक मांग पत्र दिया गया। सम्मानजनक पदनाम (जूनियर-इंजीनियर) को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री संदीप कुमार, पप्पू यादव, अमन बास्की, चंदन कुमार, नबनंदनेश्वर हेम्ब्रम, विकाश कुमार उपस्थित रहे।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वालंटियर की भूमिका निभा रहे विधायक देवेंद्र यादव

जानिए क्या-क्या मांग है

1.E-0 प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर को S6 ग्रेड से E-0 परीक्षा हेतु पात्रता दी जाए।

2.डिग्रीधारी (B.TECH) डिप्लोमा इंजीनियर को सेवाकाल से 10 वर्ष के उपरांत E-0 परीक्षा के लिए योग्य माना जाए।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद को दी 173 करोड़ की सौगात

3. पूर्व के बोनस फार्मूले को निरस्त करते हुए नए फार्मूले का निर्माण किया जाए और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए की किसी भी हाल में पिछले वर्ष से कम बोनस ना मिले।

4. डिप्लोमा होल्डर्स के लिए E-0 परीक्षा में अनुभव के अंकों को डेट ऑफ जॉइनिंग से दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद को दी 173 करोड़ की सौगात

5.कर्मचारियों की छुट्टियों में बढ़ोतरी की जाए।साथ ही साथ प्रमुख त्योहारों के लिए अलग से वेज की व्यवस्था की जाए।

6.ट्रेनीज को BASIC+DA के बराबर स्टाइपेंड दिया जाए।

7. नाइट शिफ्ट एलाउंस (Night Shift Allowance) को अविलंब बढ़ाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिलता था गिफ्ट, लंबे समय से बंद, फिर से करें चालू

8.Bsl प्लांट के अंदर प्रवेश के लिए नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों (non executive employees) को भी चार चक्का (4-WHEELER) वाहन का पास निर्गत किया जाए।

9. जॉब के साथ साथ B tech कर रहे कर्मचारियों के लिए एजुकेशन इंसेंटिव को 10000 रुपए से बढ़ाकर 50000 रुपए किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL हड़ताल में शामिल होने का फैसला 20 जनवरी की NJCS मीटिंग पर टिका,  Bokaro से बड़ी खबर

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117