Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Officers Association-Retired: बीएसएल के पूर्व अधिकारियों का परिवार संग जमावड़ा, कुछ वापस करने का तैयार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Officers Association-Retired: बीएसएल के पूर्व अधिकारियों का परिवार संग जमावड़ा, कुछ वापस करने का तैयार

Azmat ali 10/01/2026 (Last updated: 10/01/2026) 1 minute read
Bokaro Steel Officers Association-Retired Former BSL Officers Gather with their Families Ready to Give Back

नगर सेवायें विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह बोले-सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द, मित्रता को नई ऊर्जा मिलती है।

  • BSOA-R के बैनर तले पूर्व अधिकारी परिवार संग जुटे। वार्षिक सम्मेलन सह पिकनिक कार्यक्रम सिटी पार्क, बोकारो में सम्पन्न हुआ।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Bokaro Steel Officers Association-Retired: BSOA-R के तले बीएसएल के पूर्व अधिकारी परिवार समेत जुटे। वार्षिक सम्मेलन सह पिकनिक कार्यक्रम सिटी पार्क, बोकारो में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

संगठन के अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे ने आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज हममें से अधिकांश के बच्चे रोज़गार अथवा अन्य कारणों से शहर से बाहर रहते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए आपसी सहयोग, देखरेख और सहभागिता के उद्देश्य से BSOA-R की आवश्यकता महसूस की गई।

इस संगठन का मूल उद्देश्य यह है कि एक-दूसरे का ध्यान रखा जाए तथा बाहर रह रहे साथियों के छोटे-मोटे कार्य बोकारो आए बिना ही सुचारु रूप से सम्पन्न किए जा सकें। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि हमारी सदस्य संख्या तेजी से बढ़ रही है और आज BSOA-R बोकारो शहर के सबसे बड़े संगठनों में गिना जा रहा है।

श्री चौबे ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि BSL ने हमें पहचान, सम्मान, सुरक्षित भविष्य, सामाजिक प्रतिष्ठा तथा सशक्त जीवन प्रदान किया और सुख-दुख में परिवार की तरह साथ निभाया। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि हम BSL को कुछ वापस दें।

कहा हमारे पास वर्षों का तकनीकी, प्रबंधकीय एवं सामाजिक अनुभव है। आवश्यकता पड़ने पर हम अपने दम पर पूरा संयंत्र चलाने की क्षमता रखते हैं। यदि प्रबंधन चाहे तो हम बंद पड़े भवनों एवं नगर के निष्क्रिय कार्यालयों को कुशलतापूर्वक और कम खर्च में संचालित कर सकते हैं।

हमारी इच्छा शहर में एक बेहतरीन वृद्धाश्रम चलाने की भी है। इस अवसर पर उपस्थित एके सिंह, महाप्रबंधक, नगर सेवायें विभाग ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द, मित्रता एवं सहयोग को नई ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त साथियों की देखरेख करना बीएसएल का प्रथम दायित्व है और भविष्य में भी इस दिशा में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

संचालन संयुक्त महामंत्री एसके एवं रघुबर प्रसाद ने किया। कोषाध्यक्ष वीके सिन्हा, संगठन सचिव राजेश मोहन ने वार्षिक रिपोर्ट पेश किया।

महामंत्री यूएस सिंह ने हायर पेंशन की वर्तमान स्थिति, BSOA-R के अब तक की गतिविधियां एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। संगठन के उपाध्यक्ष एस एस सिंहा ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम प्रबंधन कमिटी के राजेश मोहन, सदानंद महतो, सुरेश प्रसाद, यू सी कुंभकार, संजय सिंह ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप से पी उपाध्याय, एस एस सिंहा, प्रीतम बहादुर, आई सी त्रिवेदी, डीपी सिंह बी प्रसाद, जे, दिलीप कुमार, राम ध्यान पांडेय, टी एन देव, आर पी मंडल, दीपिका चंद्रा, राजेंद्र प्रसाद, बीपी राय, नन्दु बैठा,संतोष गुप्ता, जे एल चटराज, सुरेंद्र पांडेय, विनोद मिश्रा, प्रदीप पांडेय, शिशिर झा, जयंत मलिक, बीएनपी सिंह, राजीव रंजन, वासुदेव कर्मकार, वासुदेव राजवार, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों के संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BHILAI STEEL PLANT: DGM अमृता गंगराडे की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
Next: SAIL BSL: हॉट स्ट्रिप मिल में गूंजा सुरक्षित हम-सुरक्षित प्लांट का नारा, ईडी वर्क्स ने पढ़ाया सेफ्टी का पहाड़ा

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.