Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट: दो-4 अधिकारियों पर गाज गिरनी तय, 90% तक झुलसे हैं मजदूर, पहुंच रहे DIC आलोक वर्मा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट: दो-4 अधिकारियों पर गाज गिरनी तय, 90% तक झुलसे हैं मजदूर, पहुंच रहे DIC आलोक वर्मा

Azmat ali 28/09/2025 (Last updated: 28/09/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Accident Big Update Action will be taken against Officers Workers are 90 Percent Burnt

राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अतिरिक्त प्रभार बोकारो आलोक वर्मा सोमवार सुबह बीएसएल पहुंच रहे हैं।

  • मजदूर ब्रजेश 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं। जबकि दो अन्य 60 प्रतिशत और 35 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 हादसे पर बड़ा अपडेट है। हॉट मेटल की चपेट में आने से 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मजदूर ब्रजेश 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं, जबकि दो अन्य 60 प्रतिशत और 35 प्रतिशत तक झुलसे हैं। घायलों के बेहतर इलाज के लिए भी उच्च प्रबंधन बड़े फैसले लेने को तैयार है। कहीं अगर एयर लिफ्ट करने की नौबत आई तो वह भी किया जाएगा। सेल के दूसरे स्टील प्लांट के चिकित्सकों से भी विचार-विमर्श डाक्टर कर सकते हैं।

इस हादसे से उच्च प्रबंधन भड़का हुआ है। संकेत दे दिए जा रहे हैं कि दो-चार अधिकारियों पर गाज गिरनी तय है। राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अतिरिक्त प्रभार बोकारो आलोक वर्मा सोमवार को बीएसएल पहुंच रहे हैं। बीएसएल के अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले वह बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती घायलों से मिलेंगे। इसके बाद घटनास्थल पर जाएंगे। मौका-मुआयना के बाद उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग होगी।

इस मीटिंग में कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है, क्योंकि लगातार हो रहे हादसे से सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश व डीआइसी अलोक वर्मा खासा नाराज हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों ब्लास्ट फर्नेस हादसे पर 2 जीएम को सस्पेंड कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

क्रेन का रोप टूटने से हादसा हुआ है

रविवार दोपहर करीब 3 बजे एसएमएस 2 में क्रेन का रोप टूटने से लेडल का हॉट मेटल जमीन पर गिर गया था। इससे भीषण आग लगी। तीन मजदूर भी जख्मी हुए। घायलों में ब्रजेश, प्रवीण और ओम प्रकाश का नाम है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: BSP ED, CMO, GM संग रिटायर हो रहे 10 अधिकारी, DSP में विदाई पर पौधारोपण

सेफ्टी टॉक-सेफ्टी वॉक क्यों भूल रहे…

बीएसएल के उच्चाधिकारियों का साफ संदेश है कि प्रोडक्शन से कहीं ज्यादा सेफ्टी पर फोकस करना है। इसलिए हर बार कहा जाता है कि सेफ्टी टॉक और सेफ्टी वॉक को फालो करें। बावजूद, लगातार हो रहे हादसों से लापरवाही उजागर हो रही है। एसएमएस-2 हादसे के बाद प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। ईडी खुद घटनास्थल और अस्पताल पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी खबर पढ़ें: भिलाई में पूजा पंडाल के बाहर हादसा, ट्रक की चपेट में 5 साल का बच्चा, हाथ कटा, भीड़ ने की तोड़फोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में पूजा पंडाल के बाहर हादसा, ट्रक की चपेट में 5 साल का बच्चा, हाथ कटा, भीड़ ने की तोड़फोड़
Next: गोदावरी स्टील प्लांट हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच, डेढ़ करोड़ दें मुआवजा, CITU ने सरकार को लपेटा

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.