Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गोदावरी स्टील प्लांट हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच, डेढ़ करोड़ दें मुआवजा, CITU ने सरकार को लपेटा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

गोदावरी स्टील प्लांट हादसे की हो उच्च स्तरीय जांच, डेढ़ करोड़ दें मुआवजा, CITU ने सरकार को लपेटा

Azmat ali 28/09/2025 1 minute read
Demand for a High-Level Inquiry into the Godavari Factory Accident and Compensation of Rs 1 Crore

सीटू बोला-सरकार वास्तव में मजदूरों की जान की कीमत की परवाह किए बिना मालिकों को संरक्षण प्रदान करने का काम कर रही है।

  • कर्मचारी यूनियन सीटू ने कहा-औद्योगिक सुरक्षा में लापरवाही ले रही श्रमिकों की जान।
  • राज्य सरकार पर श्रम कानून के अमल के मामले में भी मलिकपरस्ती का आरोप।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के गोदावरी स्टील प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। सीटू ने गोदावरी इस्पात फैक्ट्री दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की और उसमें सभी केंद्रीय श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किए जाने की मांग किया है। मृत श्रमिकों के परिवार को डेढ़ करोड़ रुपए का मुआवजा राशि, उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उनके बच्चों के शिक्षा का दायित्य प्रबंधन पर दिए जाने की मांग की।

सीटू की छत्तीसगढ़ राज्य समिति ने इस पूरे मामले में राज्य के श्रम विभाग और औद्योगिक सुरक्षा विभाग के साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन को दोषी करार देते हुए कहा कि इसके पहले भी हुए हादसों को पर सरकार की नाकामियों के कारण उचित सुरक्षा के अभाव में तकनीकी कार्यों के लिए भी कम पैसे में ठेका मजदूरों की नियुक्ति और अधिकाधिक मुनाफे की अंधी होड़ में मजदूरों को जान गंवानी पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट: दो-4 अधिकारियों पर गाज गिरनी तय, 90% तक झुलसे हैं मजदूर, पहुंच रहे DIC आलोक वर्मा

सीटू ने कहा कि इसके पहले भी गोदावरी इस्पात सहित सिलतरा हो या सीमेंट फैक्ट्री हादसे या अभनपुर के नवभारत एक्सप्लोसिव की दुर्घटना इन पर हुई जांच रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं की गई, न ही इसके अधार पर क्या सुधार और सुरक्षा के कदम उठाए गए यह बताए गए, न ही ऐसे हादसों के दोषी मालिक दंडित किए गए।

और न ही सुरक्षा उपाय के लिए जिम्मेदार औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी की जवाबदेही तय की गई और न राज्य सरकार की ओर से कोई सार्थक कदम उठाए गए। सरकार केवल दुर्घटना घटने के बाद शोक व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ लेती है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

राज्य सरकार पर श्रम कानून के अमल के मामले में भी मलिकपरस्ती का आरोप लगाते हुए सीटू ने कहा कि सरकार वास्तव में मजदूरों की जान की कीमत की परवाह किए बिना मालिकों को संरक्षण प्रदान करने का काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ सीटू अध्यक्ष एसएन बैनर्जी और सचिव धर्मराज महापात्र ने सभी उद्योगों में श्रमिकों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग करते हुए ऐसी दुर्घटना के लिए केवल एफआईआर नहीं निश्चित समयावधि में दोषी प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा का शीघ्र निपटारा कर सजा के लिए भी ठोस नीति की मांग की।

सीटू ने गोदावरी इस्पात के श्रमिकों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए इन मांगो के पूर्ण न होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन का विस्तार करने की चेतावनी दी।

ये भी खबर पढ़ें: भिलाई में पूजा पंडाल के बाहर हादसा, ट्रक की चपेट में 5 साल का बच्चा, हाथ कटा, भीड़ ने की तोड़फोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट: दो-4 अधिकारियों पर गाज गिरनी तय, 90% तक झुलसे हैं मजदूर, पहुंच रहे DIC आलोक वर्मा
Next: Bhilai Steel Plant: नाइट शिफ्ट ड्यूटी करके खुर्सीपार गेट से बाहर आते ही मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.