Bokaro Steel Plant Accident: झुलसे 5 मजदूरों पर प्रबंधन का बड़ा बयान, पढ़ें

Bokaro Steel Plant Accident: Management's big statement on the 5 burnt workers, read
  • चार मजदूरों को बोकारो जेनरल अस्पताल से प्राथमिक जाँच और उपचार के बाद पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप 2 में हुए हादसे पर प्रबंधन का आधिकारिक बयान आ गया है। हादसे की खबर सूचनाजी.कॉम में प्रसारित होने के बाद जनसंपर्क विभाग की ओर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की गई है। घायलों के बारे में जानकारी भी दी गई है।

जनसंपर्क विभाग के मुताबिक सेल बीएसएल के एसएमएस 2 में हॉट मेटल के सीधे संपर्क में आने से हादसा नहीं हुआ है, बल्कि फर्श पर छलक कर गिरे हॉट मेटल को पानी स्प्रे कर बुझाने के क्रम में उत्पन्न स्टीम के संपर्क में आए आस पास काम कर रहे कुछ मजदूर झुलस गए।

चार मजदूरों को बोकारो जेनरल अस्पताल से प्राथमिक जाँच और उपचार के बाद पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था। बाकी बचे एक कामगार को भी कोई सीरियस बर्न नहीं थी, पर आब्जर्वेशन में रखा गया था। उन्हें भी शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी कामगार अस्पताल से रिलीज़ हो चुके हैं और सामान्य हैं।

बताया जा रहा है कि संदीप इंटर प्राइजेस के ठेका कर्मचारी SMS -2 मे कार्य कर रहे थे।  कार्य करने के दौरान हॉट मेटल जमीन पर गिर गया था। कर्मचारी झुलस गए थे। उन्हें प्लांट हॉस्पिटल मे उपचार के उपरान्त BGH हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। घायलों में समर कुमार वारी, छोटेलाल मांझी, रुपलाल गिराई, नंदकिशोर राय और आनंद मंडल का नाम शामिल है।

Shramik Day

प्लांट के SMS 2 में हुए एक्सीडेंट से हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वहीं, कर्मचारी यूनियन के नेता भी अस्पताल पहुंचे थे।