Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल में बेस्ट गार्डन प्रतियोगिता, उद्यानों का मूल्यांकन शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल में बेस्ट गार्डन प्रतियोगिता, उद्यानों का मूल्यांकन शुरू

Azmat ali 30/01/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Best Garden Competition in BSL evaluation of gardens begins

सदस्यों ने उद्यान में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पुष्प पौधों के साथ-साथ फलदार एवं छायादार वृक्षों का अवलोकन किया।

  • पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन हेतु एक समिति का गठन किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में ‘बेस्ट गार्डन प्रतियोगिता’ के अंतर्गत संयंत्र परिसर में स्थित पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में बीएसएल अधिकारियों की एक समिति द्वारा आरजीबीएस विभाग में स्थित सहगान-उद्यान का निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि संयंत्र परिसर में स्थित पंजीकृत उद्यानों के मूल्यांकन हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ) अरविंद कुमार द्वारा किया जा रहा है। समिति संयंत्र परिसर में स्थित सभी पंजीकृत उद्यानों का चरणबद्ध रूप से मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट अधिशासी निदेशक (संकार्य) को प्रस्तुत करेगी।

सहगान-उद्यान के निरीक्षण के दौरान आरजीबीएस विभाग के सहायक महाप्रबंधक नंद कुमार ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए उद्यान की विशेषताओं तथा उसके रख-रखाव हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर आरजीबीएस विभाग के महाप्रबंधक सह विभागीय सुरक्षा अधिकारी एन. नागेश रामटेके, सहायक महाप्रबंधक एस. देव शीलभद्र, सहायक महाप्रबंधक अभिषेक कुमार, वरीय प्रबंधक प्रवीण कुमार, चितरंजन राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों ने उद्यान में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पुष्प पौधों के साथ-साथ फलदार एवं छायादार वृक्षों का अवलोकन किया। साथ ही उद्यान की रचनात्मकता, औद्योगिक वातावरण के अनुरूपता, रख-रखाव, स्वच्छता तथा समग्र प्रस्तुति जैसे निर्धारित मानकों के आधार पर उसका मूल्यांकन किया। समिति ने उद्यान की साज-सज्जा एवं प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए आरजीबीएस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों द्वारा किए जा रहे सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर हाईकोर्ट से बड़ी खबर, सेल कर्मचारी-अधिकारी खुश
Next: सेल बीएसएल के पंप हाउस 5 की बदली तकदीर

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.