Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: BPSCL मजदूर की करंट लगने से मौत, नहीं उठी लाश, BGH के बाहर परिजनों का हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BPSCL मजदूर की करंट लगने से मौत, नहीं उठी लाश, BGH के बाहर परिजनों का हंगामा

Azmat ali 18/06/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant BPSCL Worker Dies of Electrocution Family Members Create a Ruckus Outside BGH

BPSCL के कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा, ठेका मजदूर की मौत के बाद बवाल। ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत, शव मरच्यूरी में।

  • करंट से गई मजदूर की जान, अनुकंपा नौकरी और मुआवजे की मांग पर हंगामा।
  • बोकारो में मजदूर की मौत पर उबाल, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगी स्थायी नौकरी। 
  • BPSCL में बड़ा हादसा: करंट लगने से मजदूर की मौत, BGH के बाहर धरने पर परिवार।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) से बड़ी खबर है। BPSCL के कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा हो गया है। एक ठेका मजदूर की करंट लगने से मौत के बाद दूसरे दिन भी शव नहीं उठाया जा सका। परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठ गए तथा अनुकंपा नियुक्ति और उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है।

बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BPSCL) के कोल हैंडलिंग प्लांट में यूपीएल कंपनी के तहत कार्यरत ठेका मजदूर शिव शंकर हेम्ब्रम ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उन्हें करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें तत्काल प्लांट मेडिकल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Special Lease Relocation Scheme 2026: बोकारो स्टील प्लांट देगा लीजधारियों को जर्जर मकान के बदले में दूसरा आवास, पढ़ें

मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। मृतक का शव बीजीएच की मरच्यूरी में रखा गया। इसी दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

परिजनों का कहना है कि शिव शंकर हेम्ब्रम की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी (अनुकंपा नियुक्ति) और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। उनका आरोप है कि मृतक लंबे समय से संयंत्र में कार्य कर रहा था और परिवार की आजीविका पूरी तरह उसी पर निर्भर थी। उल्लेखनीय है कि बीपीएससीएल, सेल और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) का संयुक्त उपक्रम है, जो बोकारो स्टील प्लांट को बिजली और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े कार्यों का संचालन करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Non-Financial Motivation Scheme: बीएसपी कर्मचारियों को चाहिए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का पैसा

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रबंधन, प्रशासन और परिजनों के बीच वार्ता की कोशिशें जारी हैं। पुलिस बल ने भी मोर्चा संभाला है। परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। मजदूर संगठनों ने भी घटना की उच्चस्तरीय जांच, सुरक्षा मानकों की समीक्षा और मृतक परिवार को तत्काल राहत देने की मांग उठाई है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: मैनपावर सप्लाई करने 2 भारतीय, 1 नीदरलैंड की एजेंसी इम्पैनल, यहीं से होगी भर्ती

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग
Next: Exclusive News: SAIL ठेका मजदूरों का वेतन होगा 7 लाख तक, अब ठेकेदार नहीं कर पाएंगे बंदरबाट? पढ़िए CTC

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.