Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: हड़ताल के मुद्दों पर धनबाद श्रमायुक्त कार्यालय में BSL-BAKS की बैठक शुरू, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: हड़ताल के मुद्दों पर धनबाद श्रमायुक्त कार्यालय में BSL-BAKS की बैठक शुरू, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 10/11/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant BSL-BAKS Meeting Begins at Dhanbad Labour Commissioners Office on Strike Issues Read Details

एएलसी 2 प्रशांत शंकर की मौजूदगी में बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस और बीएसएल प्रबंधन के बीच चर्चा शुरू हो चुकी है।

  • 9 अक्टूबर को हड़ताल को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच केंद्रीय श्रमायुक्त धनबाद के कार्यालय, 14 अक्टूबर को बीएसएल में मीटिंग हुई थी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के मुद्दे पर सोमवार का अहम बैठक धनबाद में हो रही है। एएलसी 2 प्रशांत शंकर की मौजूदगी में बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस और बीएसएल प्रबंधन के बीच चर्चा शुरू हो चुकी है।

बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप कुमार समेत 10 पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं। प्रबंधन से जीएम एच शेखर, प्रशांत शिशिर-जीएम, एनके झा-डीजीएम, आरिफ हुसैन-एजीएम शामिल हैं।

बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी कई लंबित मांगों और सेवा शर्तों पर चर्चा हो रही है। एएलसी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारों का कहना है कि यह बैठक आगामी औद्योगिक संबंधों की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई के डिप्लोमा इंजीनियर्स की ईडी वर्क्स ने सुनी आवाज़, मांग हुई पूरी, 31 दिसंबर तक जमा करें केस स्टडी

उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर को हड़ताल को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच केंद्रीय श्रमायुक्त धनबाद के कार्यालय में गुरुवार देर रात तक मीटिंग हुई थी। पर्सनल और आइआर के अधिकारियों ने प्रबंधन का पक्ष रखकर माहौल को शांत करा लिया था। उस समय 30 सूत्रीय मांगों में से महज 14 प्वाइंट पर ही बात हो सकी थी।

श्रमायुक्त के आश्वासन पर हड़ताल को टाल दिया गया था, जिसको लेकर 14 अक्टूबर को मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में भी प्रबंधन ने यूनियन को राजी कर लिया था, जिसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। शेष मुद्दों पर 10 नवंबर को बैठक तय की गई थी, जो अब हो रही है।

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-BAKS, ALC धनबाद, बीएसएल प्रबंधन के बीच पिछली बैठक सीसीबीसी सेंटर सेक्टर 9 में बैठक हुई थी। बैठक में बोनस को लेकर कोई खास बात सामने नहीं आई थी। यह मामला केंद्रीय मुख्य श्रमायुक्त के चल रहा है। एएलसी धनबाद ने वहां बातचीत की। जवाब दिया गया कि दिल्ली में जल्द ही कोई फैसला होगा। इसके अलावा स्थानीय कई मुद्दों पर सहमति बन गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था

पूर्व की बैठक में प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की मांग पर काम किया जा रहा है। वेज रिवीजन के मुद्दे पर बैठक में कोई बातचीत नहीं हो सकी, क्योंकि यूनियन कोर्ट में गई हुई है। इसलिए बैठक में कोई चर्चा नहीं हो सकी।

जर्जर आवास से छुटकारा दिया जाएगा। आउट ऑफ टर्म में अच्छे आवास दिए जाएंगे। इंसेंटिव फॉर्मूले पर दिल्ली से बात की जाएगी। स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जाएगा। यूनियन चुनाव मार्च तक कराने की बात कही गई है। बीएसएल की 9 कैंटीन और रेस्ट रूम पर विचार किया जाएगा। आरएमएचपी से रेस्ट रूम के सुधार का काम शुरू होगा। इसी तरह मशाल जुलूस निकालने पर प्रबंधन ने कर्मचारियों को चार्जशीट दिया था, जिसे अगले मीटिंग से पहले रिव्यू करके खत्म किया जाएगा। ट्रांसफर पॉलिसी को ट्रांसपैरेंट बनाया जाएगा, आदि पर आश्वासन मिला था।

ये खबर भी पढ़ें: निजीकरण की तैयारियों के विरोध में इंटक पहुंचा सेक्टर 9 हॉस्पिटल, पढ़ें डॉ. विनीता द्विवेदी क्या बोलीं…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई के डिप्लोमा इंजीनियर्स की ईडी वर्क्स ने सुनी आवाज़, मांग हुई पूरी, 31 दिसंबर तक जमा करें केस स्टडी
Next: भिलाई स्टील प्लांट के सर्विसेज जोन में सीटू ने इन कर्मचारियों को सौंपी यूनियन की कमान

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.