Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल की क्वालिटी सर्किल टीमों ने NCQC 2025 में लहराया परचम, मिले कई अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल की क्वालिटी सर्किल टीमों ने NCQC 2025 में लहराया परचम, मिले कई अवॉर्ड

Azmat ali 23/12/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant BSL Quality Circle Teams Excel at NCQC-2025 Receive Multiple Awards (1)

देश भर की 601 प्रतिष्ठित संस्थाओं से 1,129 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कुल 2,209 क्वालिटी सर्किल केस स्टडी प्रस्तुत की गईं।

  • एनसीक्यूसी-2025 के दौरान बोकारो स्टील प्लांट की सहभागिता एवं समन्वय देवयानी चक्रवर्ती, वरीयप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) द्वारा किया गया।

देश भर की 601 प्रतिष्ठित संस्थाओं से 1,129 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कुल 2,209 क्वालिटी सर्किल केस स्टडी प्रस्तुत की गईं।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट ने 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (एनसीक्यूसी-2025) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवाचार एवं सतत सुधार के प्रति अपनी सुदृढ़ प्रतिबद्धता को एक बार फिर स्थापित किया।

यह चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया” (क्यूसीएफआई) के तत्वावधान में 19 से 22 दिसंबर 2025 तक जी एल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर की 601 प्रतिष्ठित संस्थाओं से 1,129 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की, जिनके द्वारा कुल 2,209 क्वालिटी सर्किल केस स्टडी प्रस्तुत की गईं। इसके अतिरिक्त, 125 क्वालिटी सर्किल टीमों द्वारा मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया. इस राष्ट्रीय सम्मेलन में बीएसएल की कुल 28 क्वालिटी सर्किल टीमों ने भाग लिया।

इन टीमों का चयन बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा आयोजित अधिशासी निदेशक (संकार्य) एवं निदेशक-प्रभारी ट्रॉफी प्रतियोगिता के अंतर्गत कठिन एवं बहु-स्तरीय स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति से पूर्व, चयनित टीमों को बिजनेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। गौरतलब है कि सम्मेलन में बिजनेस एक्सीलेंस विभाग की वरीय प्रबंधक सुश्री सागरिका साहू को क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा एनसीक्यूसी-2025 के लिए जूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया, जो गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में बोकारो स्टील प्लांट की सशक्त राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

सम्मेलन में बीएसएल की सभी प्रतिभागी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार अर्जित किए। इनमें 14 टीमों को पार-एक्सीलेंस 12 टीमों को एक्सीलेंस तथा 2 टीमों को डिस्टिंग्विश्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, इनमें से तीन टीमों को श्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार भी प्रदान किए गए. पार एक्सीलेंस पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों में सिंटर प्लांट की टीम परख एवं विक्रांत, एसएमएस-2 एवं सीसीएस विभाग की टीम अचिंत्य एवं प्रज्ञान, एचएसएम की टीम जिज्ञासा, कैपिटल रिपेयर -इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम सेवांजलि, बीजीएच की टीम संजीवनी, एचएम-एम विभाग की टीम चिराग, कोक ओवन विभाग की टीम सागर एवं प्रगति, आई एंड ए विभाग की टीम प्रगति, सीआरएम-3 विभाग की टीम अंतर्ध्वनि, जनरल मेंटेनेंस-मैकेनिकल विभाग की टीम प्रगति मंडन तथा पीईबी विभाग की टीम वी. सराभाई शामिल रहीं।

एक्सीलेंस पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों में ईटीएल विभाग की टीम संकल्प, डीएनडब्ल्यू विभाग की लीन सेफ्टी सर्किल टीम कल्पतरु, ट्रैफिक विभाग की टीम ट्रूपर्स, सीआरएम-1 एवं 2 विभाग की टीम एलक्यूसी, बीजीएच की टीम अपराजिता एवं एंजेल, एचआरसीएफ विभाग की टीम हिमालय, सीआरएम-3 विभाग की टीम प्रयास, डब्ल्यूएमडी विभाग की टीम मानसरोवर, ऑपरेशन गैरेज विभाग की टीम विकास, कोक ओवन विभाग की टीम स्पार्क तथा आरसीएल विभाग की टीम सतर्क को सम्मानित किया गया।

एचआरसीएफ विभागकी टीम प्रयास एवं कोक ओवन विभाग की टीम छिन्नमस्ता को डिस्टिंग्विश्ड पुरस्कार प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों के अतिरिक्त, एचआरसीएफ विभाग की टीम हिमालय, ईटीएल विभाग की टीम संकल्प तथा पीईबी विभाग की टीम वी. सराभाई को श्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार भी प्राप्त हुए। एनसीक्यूसी-2025 के दौरान बोकारो स्टील प्लांट की सहभागिता एवं समन्वय देवयानी चक्रवर्ती, वरीय प्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) द्वारा किया गया।

सम्मेलन में बीएसएल को सशक्त क्वालिटी सर्किल संस्कृति, सतत सुधार पहलों तथा बिजनेस एक्सीलेंस की दिशा में निरंतर प्रयासों के लिए जूरी सदस्यों एवं क्यूसीएफआई द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CG-MP सरकार के दिग्गज पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने BSP DIC को मुहब्बत से कहा-महापात्रा जी मत गिरना जनता की नज़रों में
Next: टाउनशिप के मुद्दों पर Bhilai Steel Plant फंसा, CITU ने मांगा प्रबंधन से आवासों का हिसाब

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.