Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG-MP सरकार के दिग्गज पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने BSP DIC को मुहब्बत से कहा-महापात्रा जी मत गिरना जनता की नज़रों में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CG-MP सरकार के दिग्गज पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने BSP DIC को मुहब्बत से कहा-महापात्रा जी मत गिरना जनता की नज़रों में

Azmat ali 23/12/2025 (Last updated: 23/12/2025) 1 minute read
Former CG-MP Minister Satyanarayan Sharma told the BSP DIC that Mahapatra ji Should Not fall in the Eyes of the Public (1)

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा भिलाई पहुंचे। मंच से भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा को कई सबक दे दिए।

  • भिलाई में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो बीएसपी प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग, न्यूनतम वेतन, लीज आदि विषयों को लेकर चल रहे सत्याग्रह आक्रामक होता जा रहा। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा भी भिलाई पहुंचे। मंच से भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा को कई सबक दे दिए।

विधायक देवेंद्र यादव के आंदोलन का समर्थन करते हुए सत्यनारायण शर्मा ने कहा-महापात्राजी जनता की नजरों में गिरना नहीं चाहिए। जनता की आवाज को अनसुना करना ठीक नहीं है। भिलाई स्टील प्लांट को बचाने के लिए विधायक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

जनता की भावना की कद्र करनी चाहिए। किसी तरह की हठधर्मिता अच्छी बात नहीं है। महापात्राजी आप भी कंपनी के सेवक हैं। इसलिए सम्मान आपका भी है। इसका ये मतलब नहीं है कि जनता को नजर अंदाज कर दिया जाए। महापात्राहठ नहीं करनी चाहिए।

अगर, भिलाई में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना होती है तो बीएसपी प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। पूर्व मंत्री ने कहा-जनता के लिए देवेंद्र यादव दो कदम चलने को तैयार हैं। इसलिए ईश्वर बीएसपी प्रबंधन को भी सद्बुद्धि दें, ताकि वह भी दो कदम आगे बढ़ाएं। इससे जनता ही आपको याद रखेगी और डीआइसी को बधाई देगी। अन्यथा जनता की नजरों में महापात्रा जी आप गिर जाएंगे तो ये अच्छा संदेश नहीं होगा।

इस दौरान भिलाई स्टील प्लांट की स्थापना के लिए अपनी जमीन देने वाले बघेल परिवार से सुजीत बघेल भी मंच पर आए। उन्होंने आजादी के बाद भिलाई की विकास गाथा को साझा किया। भिलाई के नाम आदि पर कई रोचक जानकारी दी। साथ में यह संदेश दे दिया कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। सड़क पर उतरने की जरूरत पड़ी तो कोई पीछे नहीं हटेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: ड्यूटी टाइम में बाहर निकली कर्मचारियों-अधिकारियों की गाड़ियों का नंबर दर्ज, सत्याग्रह से कनेक्शन
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल की क्वालिटी सर्किल टीमों ने NCQC 2025 में लहराया परचम, मिले कई अवॉर्ड

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.