Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल के सिंटर प्लांट ने रचा नया इतिहास, एक दिन में रिकॉर्ड प्रोडक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल के सिंटर प्लांट ने रचा नया इतिहास, एक दिन में रिकॉर्ड प्रोडक्शन

Azmat ali 06/11/2025 (Last updated: 06/11/2025)
Bokaro Steel Plant BSLs Sinter Plant Creates New History Record Production in a Day

सिन्टर प्लांट ने मात्र 2.5 मशीनों का उपयोग कर 19,088 टन ग्रॉस सिन्टर का उत्पादन कर अब तक का सर्वोच्च दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया।

  • बीएसएल प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम सिन्टर प्लांट को बधाई दी है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के सिन्टर प्लांट विभाग ने उत्कृष्ट संचालन कौशल, टीम भावना और सतत प्रयासों से एक और नया इतिहास रच दिया है। 5 नवम्बर 2025 को टीम सिन्टर प्लांट ने मात्र 2.5 मशीनों का उपयोग करते हुए 19,088 टन ग्रॉस सिन्टर का उत्पादन कर अब तक का सर्वोच्च दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किया। इससे पूर्व, 28 फरवरी 2020 को इसी क्षमता के साथ 19,039 टन का उत्पादन दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि सिन्टर इस्पात निर्माण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है, जो ब्लास्ट फर्नेस में हॉट मेटल के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। यह मुख्यतः लौह अयस्क, चूना पत्थर, डोलोमाइट तथा अन्य धातुकर्मी अपशिष्टों के सूक्ष्म कणों का नियंत्रित मिश्रण होता है, जिसे इन्सिपिएंट फ्यूज़न प्रक्रिया द्वारा ठोस रूप (लंप) में परिवर्तित किया जाता है। सिन्टर न केवल ब्लास्ट फर्नेस की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि यह ईंधन की बचत, स्थिर धातुकर्म संतुलन, लागत नियंत्रण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस उपलब्धि के पीछे टीम सिन्टर प्लांट के कर्मठ कर्मचारियों का परिश्रम, बेहतर समन्वय, संचालन में उत्कृष्टता और गुणवत्ता के प्रति सतत प्रतिबद्धता रही है। टीम द्वारा कच्चे मिश्रण के अनुपात में निरंतर सुधार, संचालन मानकों की निगरानी और तकनीकी दक्षता ने इस उल्लेखनीय सफलता को संभव बनाया।

बीएसएल प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम सिन्टर प्लांट को बधाई दी है। प्रबंधन ने टीम की प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ ही बीएसएल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होंगी।

यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की तकनीकी क्षमता, टीम भावना और “विकसित भारत” के संकल्प की दिशा में सतत योगदान का उत्कृष्ट उदाहरण है। बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक(ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्ता के मार्गदर्शन में सिंटर प्लांट की टीम ने श्रेष्ठता के इस क्रम को आगे भी बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वरिष्ठ अधिकारीयों ने मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) पी चौधरी एवं उनकी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी से पहले मुलाकात, फिर दुर्गापुर-इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में 3 दिन रहेंगे SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश
Next: BSL की टीम ने जीता डायरेक्टर पर्सनल रण नीति कप, ग्रैंड फिनाले में दबदबा

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.