Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी से पहले मुलाकात, फिर दुर्गापुर-इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में 3 दिन रहेंगे SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी से पहले मुलाकात, फिर दुर्गापुर-इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में 3 दिन रहेंगे SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश

Azmat ali 06/11/2025 1 minute read
SAIL CMD Amarendu Prakash will Meet the Chief Secretary of Odisha, then Visit Durgapur-IISCO Steel Plant Burnpur for 3 Days

सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश दुर्गापुर और इस्को-बर्नपुर स्टील प्लांट के दौरे पर आ रहे। 7 नवंबर को पहुंच रहे डीएसपी।

  • ओडिशा के मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे, परियोजनाओं और उत्पादन की करेंगे समीक्षा।

सूचनाजी न्यूज, भुवनेश्वर/दुर्गापुर/बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश 7 से 9 नवम्बर 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रहेंगे। दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) और इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव से मुलाकात करेंगे और उसके बाद दुर्गापुर व इस्को (बर्नपुर) स्टील प्लांट्स का निरीक्षण करेंगे। उनके इस दौरे का उद्देश्य संयंत्र की चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संवाद और उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण करना है।

अमरेंदु प्रकाश 7 नवम्बर की सुबह दिल्ली से सेल के विशेष विमान से भुवनेश्वर पहुंचेंगे, जहां वे ओडिशा के मुख्य सचिव के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में इस्पात क्षेत्र में राज्य और केंद्र के बीच समन्वय, कच्चे माल की आपूर्ति और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

दुर्गापुर स्टील प्लांट का निरीक्षण और बैठकें

मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डा अंडाल दुर्गापुर पहुंचेंगे। सीएमडी दोपहर 1:45 बजे दुर्गापुर हाउस पहुंचेंगे। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) और इसको स्टील प्लांट बर्नपुर (एएसपी) के डायरेक्टर इंचार्ज सुरजीत मिश्र, ईडी, मुख्य महाप्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी को CPF फंड का 75% NRL लोन मिलेगा, नोटिफिकेशन का इंतजार, BSP में शुरू होगी CPF टॉप-अप लोन स्कीम

दूसरे दिन दुर्गापुर में हरित पहल और निरीक्षण

8 नवम्बर को सुबह सीएमडी दुर्गापुर हाउस परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे वे दुर्गापुर से इस्को स्टील प्लांट (बर्नपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

बर्नपुर में संवाद, यूनियन मीटिंग और डिनर

अमरेंदु प्रकाश का बर्नपुर हाउस पर औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वे दोपहर में इस्पात संयंत्र की चल रही परियोजनाओं और उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे यंग एग्जिक्यूटिव्स के साथ संवाद, यूनियनों और ऑफिसर्स एसोसिएशन से मुलाकात करेंगे। रात्रि में बर्नपुर क्लब में आयोजित औपचारिक डिनर प्रोग्राम में आईएसपी और सेल स्टील ग्रुप वर्क्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मेडिकल इंचार्ज ने स्वीकारा-निजीकरण के प्रपोजल पर चर्चा हुई है, भिलाई कर्मचारी यूनियन ये बोलकर आया…

वृक्षारोपण और बैठकें

9 नवम्बर की सुबह सीएमडी ने बर्नपुर हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके बाद वे आईएसपी और एसजीडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 11:15 बजे उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद वे एंडल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दुर्गापुर पहुंच रहे 7 नवंबर को, ये है शेड्यूल

सीएमडी अमरेंदु प्रकाश शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डा अंडाल पहुंचेंगे, जहां डीएसपी एवं इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (एएसपी) के डीआइसी, ईडी स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दुर्गापुर हाउस पहुंचे, जहां सीआईएसएफ जवानों द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर

दोपहर में अमरेंदु प्रकाश डीएसपी और एएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों व प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में संयंत्र की उत्पादन स्थिति, लागत दक्षता, सुरक्षा उपायों और नई परियोजनाओं पर प्रस्तुति दी जाएगी।

दोपहर बाद सीएमडी कोक ओवन बैटरी-4 (COB #4), सीओ गैस होल्डर और न्यू बार मिल जैसी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वे कार्यस्थल सुरक्षा, गुणवत्ता नियंत्रण और निर्माण की प्रगति का मूल्यांकन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल निजीकरण…! सपरिवार CITU ने किया घेराव, मेडिकल स्टाफ भी उतरे सड़क पर, SAIL प्रबंधन को धमकी, बड़ा आंदोलन शुरू

शाम को सीएमडी प्रकाश डीएसपी की यूनियनों और ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद स्टील क्लब में आयोजित औपचारिक रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अगले दिन, 8 नवंबर को वे दुर्गापुर हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद आईएसपी (इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट) के लिए रवाना होंगे। सेल प्रबंधन के अनुसार, यह दौरा संगठन की उत्पादन क्षमता बढ़ाने, दक्षता सुधार और हरित इस्पात पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल हॉस्पिटल निजीकरण पर ताज़ा अपडेट: मंत्रालय-सेल प्रबंधन का दबाव, सभी प्लांट का अस्पताल प्रबंधन खिलाफ
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के सिंटर प्लांट ने रचा नया इतिहास, एक दिन में रिकॉर्ड प्रोडक्शन

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.