Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: CO&CC विभाग ने रचा नया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कोक उत्पादन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: CO&CC विभाग ने रचा नया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कोक उत्पादन

Azmat ali 26/03/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant CO CC Department Creates New Record Record Coke Production

ईडी वर्क्स ने COB #5 एवं 6 के कार्यस्थल का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की जानकारी ली। CGM, अधिकारियों के साथ बैठक की।

  • यह उपलब्धि निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता को बनाए रखते हुए हासिल की गई है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स (CO&CC) विभाग ने उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 538 ओवन पुशिंग कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। यह उपलब्धि छह बैटरियों के संचालन के साथ प्राप्त की गई, जिससे संयंत्र के उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने CO&CC विभाग का दौरा कर बैटरी संख्या 5 एवं 6 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. वर्तमान में बैटरी संख्या 5 में कोल्ड रिपेयर का कार्य चल रहा है, जबकि बैटरी संख्या 6 का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। अपने दौरे के दौरान अनूप दत्त ने COB #5 एवं 6 के कार्यस्थल का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने CGM (CO&CC) सम्मेलन कक्ष में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने टीम को इसी उत्साह और गति को बनाए रखते हुए निरंतर उच्च स्तर का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य महाप्रबंधक (CO&CC) भास्कर प्रसाद ने इस सफलता का श्रेय टीम के अथक प्रयासों, शीर्ष प्रबंधन एवं केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता को बनाए रखते हुए हासिल की गई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि CO&CC टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के होनहार कार्मिकों को मिला Best Employee of the Month अवॉर्ड
Next: 4 लेबर कोड के खिलाफ 1 अप्रैल को बीएसपी कर्मचारी उतरेंगे सड़क पर, यहां होगा संयुक्त यूनियन का जमावड़ा

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.