Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के होनहार कार्मिकों को मिला Best Employee of the Month अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के होनहार कार्मिकों को मिला Best Employee of the Month अवॉर्ड

Azmat ali 26/03/2026 1 minute read
These Talented Employees of Bokaro Steel Plant are the Best Employee of the Month

SAIL BSL के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में "बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ" पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

  • यह पुरस्कार योजना कार्मिकों को प्रोत्साहित करने और कार्य-संस्कृति में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में फरवरी 2026 माह के लिए “बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ द मंथ” पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी तथा अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त उपस्थित थे। उनके साथ विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी एवं पुरस्कार विजेता कार्मिक अपने परिजनों के साथ सम्मिलित हुए।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने बल देते हुए कहा कि प्रत्येक चुनौतीपूर्ण कार्य को निष्पादित करते समय हमें यह सदैव स्मरण रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है. अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सफलता में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने आह्वान किया कि कर्मचारी दैनिक कार्यों के साथ-साथ नित नई चुनौतियों को स्वीकार करें और नवाचार के माध्यम से उनका समाधान खोजें ताकि संयंत्र के विकास की गति निरंतर बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने चयनित कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फरवरी 2026 माह के लिए पुरस्कृत होने वाले कार्मिकों में कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग से अशोक कुमार आर्य (इंजीनियरिंग एसोसिएट), सिन्टर प्लांट से रोहित कुमार मंडल (कनीय इंजीनियरिंग एसोसिएट), स्टील मेल्टिंग शॉप (न्यू) से मंडपाति सीताराम राजू (कनीय इंजीनियरिंग एसोसिएट), आरजीबीएस से अरविंद कुमार (इंजीनियरिंग एसोसिएट), कोल्ड रोलिंग मिल – 3 से लक्ष्मण चोरा (इंजीनियरिंग एसोसिएट), डीएनडब्ल्यू से नंद लाल दास (इंजीनियरिंग एसोसिएट), अधिशासी निदेशक (संकार्य) सचिवालय से राकेश लाकड़ा (प्रशासनिक एसोसिएट) तथा टीए सुरक्षा विभाग से कन्हाई महतो (प्रशासनिक एसोसिएट) शामिल हैं।

यह पुरस्कार योजना बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने मानव संसाधन को प्रोत्साहित करने और कार्य-संस्कृति में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि यह उत्पादकता, सुरक्षा मानकों में सुधार और संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: FSNL में 30 मार्च की हड़ताल को बीएसपी इंटक का समर्थन, संयुक्त यूनियन भी साथ
Next: बोकारो स्टील प्लांट: CO&CC विभाग ने रचा नया कीर्तिमान, रिकॉर्ड कोक उत्पादन

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.