Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के होनहार कर्मचारियों को मिला Best Employees of the Month Award
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के होनहार कर्मचारियों को मिला Best Employees of the Month Award

Azmat ali 29/11/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Employees Received the Best Employees of the Month Award

सेल बीएसएल: कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों के अलावा नित नई चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए।

  • “बेस्ट एम्प्लाइज ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के होनहार कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में वर्ष 2025 के अक्टूबर माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के “बेस्ट इम्प्लाइ ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें आर जीबीएस विभाग के जय प्रकाश, हैवी मेंटेनन्स मैकेनिकल के मिलन नायक, एसएमएस-न्यू के मो. मोक़द्दर परवेज, सीआरएम -III के बिजय प्रसाद, सीईडी बिभाग के लव कुमार, सीओ & सीसी बिभाग के संजय कुमार दास, ब्लास्ट फर्नेस के जय किशोर तथा विजिलेंस विभाग के मनोज कुमार धर के साथ कुल आठ (8) कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस समारोह में अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरन के साथ संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित मानव संसाधन के वरीय अधिकारी तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक नितेश रंजन ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया तत्पश्चात अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सफलता में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों के अलावा नित नई चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए तथा जुनून के साथ काम काम करते हुए विकास की गति को बनाये रखना चाहिए तथा प्रत्येक चुनौतिपूर्ण काम को करने के समय यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है।

कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक सीबिल सिंह के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजनी मिंज, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से 6 अधिकारी और 31 कर्मचारी रिटायर, बीएसएल से विदाई
Next: SAIL BSL: सेवाओं में आरक्षण संबंधी राष्ट्रपति के निर्देशों पर खास इवेंट

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.