Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: सेवाओं में आरक्षण संबंधी राष्ट्रपति के निर्देशों पर खास इवेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: सेवाओं में आरक्षण संबंधी राष्ट्रपति के निर्देशों पर खास इवेंट

Azmat ali 29/11/2025 1 minute read
SAIL BSL Special Event on Presidents Directives on Reservation in Services (1)

एचआर के प्रतिनिधि, सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन, बोकारो इकाई के सदस्यों सहित कुल 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • प्रतिभागियों से कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने और आरक्षण निर्देशों को गहराई से समझने का आह्वान किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। सेवाओं में आरक्षण संबंधी राष्ट्रपति के निर्देशों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बीएसएल के मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र (HR-L&D Centre) में किया गया।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बोकारो स्टील के एचआर प्रभाग के प्रतिनिधि, सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन, बोकारो इकाई के सदस्यों सहित कुल 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य कर्मचारियों को आरक्षण सम्बन्धी प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों, इसका लीगल फ्रेमवर्क तथा सरकारी निर्देशों के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूबीडी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आरक्षण रोस्टर के उचित प्रबंधन विषय को साझा करना था।

सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा निवेदिता हेमरोम ने कार्यक्रम के फैकल्टी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के पूर्व अनुसंधान अधिकारी डीके बाला का परिचय प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एके शरण तथा कार्यवाहक मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने संकाय सदस्य और उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बनर्जी ने प्रतिभागियों से कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने और आरक्षण निर्देशों को गहराई से समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समन्वय वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) प्रीति कुमारी ने आर रंजन एवं एससी मुर्मू के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुस्मिता सोरेन द्वारा किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के होनहार कर्मचारियों को मिला Best Employees of the Month Award
Next: BHILAI NEWS: कल्याण कॉलेज में महिला यौन उत्पीड़न पर पहले दी जानकारी, फिर दिलाई शपथ

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.