Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों ने GM संग टीम पर पथराव कर BSL को जगाया, कल से अतिक्रमणकारियों पर दिखेगा कहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों ने GM संग टीम पर पथराव कर BSL को जगाया, कल से अतिक्रमणकारियों पर दिखेगा कहर

11/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Encroachers-woke-up-BSL-by-pelting-stones-at-GM-and-team-campaign-to-drive-out-encroachers-from-tomorrow
  • बोकारो स्टील सिटी सेक्टर-4 मजदूर मैदान के उत्तर और बोकारो जनरल अस्पताल चौराहे के बीच अवस्थित सभी अवैध कब्जाधारियों को खाली कराया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) ने कब्जेदारों के खिलाफ बड़ी तैयारी कर ली है। पिछले दिनों कब्जेदारों ने जीएम और सुरक्षा कर्मियों पर पथराव करके बीएसएल प्रबंधन की खामोशी को भड़का दिया है। तिलमिलाया प्रबंधन अब एक्शन के मूड में आ गया है। कब्जेदारों को खदेड़ने की तैयारी कर ली गई है। प्रक्रिया के तहत संपदा न्यायालय से आदेश भी जारी हो गया है। अब जल्द ही बेदखली के लिए इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम सड़क पर उतरने जा रही है। बकायदा इसकी सूचना सार्वजनिक भी कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की महाबैठक Bokaro में, ये हुआ फैसला

बीएसएल प्रबंधन (BSL Management) की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सम्पदा न्यायालय, बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) द्वारा पारित आदेशों के आलोक में बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City), सेक्टर-4 मजदूर मैदान के उत्तर और बोकारो जनरल अस्पताल (Bokaro General Hospital) चौराहे के बीच अवस्थित सभी अवैध कब्जाधारियों को खाली कराया जाएगा। बेदखली आदेश (Eviction/Demolition Orders) पारित किए जा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने आत्महत्या की, महिला मित्र का मिला आखिरी कॉल

सभी अनाधिकृत दखलकारों को पुनः सूचित किया जाता है। कि अवैध कच्चा-पक्का झुग्गी-झोपडी, गुमटी एवं दुकान, किसी भी तरह का अवैध निर्माण हटा लें। उपरोक्त अनाधिकृत स्थल/भूखण्ड अतिशीघ्र खाली कर दें। अन्यथा इन्हें बेदखली प्रक्रिया के तहत हटा दिया जाएगा और किसी भी तरह की क्षति के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। इन अनधिकृत स्थल/भूखण्ड को खाली कराने का कार्य 12 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। आदेशानुसार सम्पदा पदाधिकारी बोकारो स्टील सिटी।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के 14 कार्मिकों की शहादत के गम में डूबा BSP OA, सबने ली ये शपथ…

बता दें कि पिछले दिनों बोकारो जनरल अस्पताल (Bokaro General Hospital) के आसपास कब्जा हटाने के लिए पिछले दिनों जीएम एके सिंह पूरे दल के साथ पहुंचे थे। लेकिन, कब्जेदारों ने टीम पर पथराव कर दिया था। बीएसएल की गाड़ी तोड़ दी गई थी। सुरक्षा गार्ड को चोट लगी थी। जीएम को भी मामूली रूप से चोट लगी थी। किसी तरह ये लोग जान बचाकर वहां से निकले थे। इस मामले को संज्ञान में लेकर बीएसएल प्रबंधन ने अब बुनियादी काम शुरू कर दिया है। मय फोर्स के साथ अभियान चलाया जाएगा।

 ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई BMS में दो फाड़, वसूली का होने जा खुलासा, मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा खतरे में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट
Next: SAIL बोनस: साहब…खारिज कर दीजिए बोनस का फॉर्मूला, नहीं चाहिए इससे रकम

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.