Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट को मिली नई सौगात, बीएसपी के भावी डीआइसी ने किया उद्घाटन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट को मिली नई सौगात, बीएसपी के भावी डीआइसी ने किया उद्घाटन

24/05/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant gets a new gift, BSP's future DIC inaugurates it

महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन का औपचारिक उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा द्वारा किया गया।

  • बीएसएल में रोल ग्राइंडिंग मशीनों का नवीनीकरण। गुणवत्ता एवं परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय प्रगति।
  • महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन का औपचारिक उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा द्वारा किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) के रोल ग्राइंडिंग एंड बेयरिंग शॉप (आरजीबीएस) के अंतर्गत एचआरएम शॉप में स्थित रोल ग्राइंडिंग मशीनें सीएनसी #9 और सीएनसी #10 का सफलतापूर्वक नवीनीकरण किया गया है। इस महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन का औपचारिक उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा द्वारा किया गया। बीएसपी के भावी डीआइसी के हाथों उद्घाटन के दौरान विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में आरजीबीएस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक केके पांडे ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए नवीनीकरण कार्य में विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों एवं मैसर्स मैक्सिस मोशन की टीम के समर्पित योगदान की सराहना की।

उन्होंने बताया कि इस नवीनीकरण के फलस्वरूप सीएनसी मशीनों से उत्पादित रोल की गुणवत्ता तथा परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो हॉट स्ट्रिप मिल के उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

मुख्य अतिथि महापात्रा ने अपने संबोधन में विभाग की प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और सतत सुधार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस उन्नयन को बीएसएल की उत्पादन क्षमताओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इसी प्रकार समर्पणभाव से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी) शालिग्राम सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम) वी.के. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम-III) आर.के. झा, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरसीएफ) पीके.वर्मा, तथा आरजीबीएस विभाग के महाप्रबंधक पीपी. राव एवं नागेश रामटेके समेत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहायक महाप्रबंधक (आरजीबीएस) नंद कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला
Next: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.