Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

24/05/2025 1 minute read
Siren sounded in BSL Ispat Bhavan, fire brigade and ambulance vehicles arrived, chaos ensued

सीआईएसएफ फायर विंग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एरियल हाइड्रोलिक रेस्क्यू प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया।

  • ड्रिल में सभी को आपातकालीन स्थिति में क्या सावधानियाँ बरतनी है, उसके विषय में बताया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel plant) के इस्पात भवन में शुक्रवार को सायरन बजा। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची। अफरा-तफरी का माहौल रहा। कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय से बाहर निकले। डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी ने पूरे घटनाक्रम पर जानकारी साझा की।

बीएसएल के इस्पात भवन में आपातकालीन स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान निदेशक प्रभारी बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक एवं सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

मॉक ड्रिल में सबसे पहले सायरन बजा कर सभी को बाहर सुरक्षित स्थान पर निकलने हेतु अलर्ट किया गया। वैसे लोग जो बिल्डिंग में ऊपर के तल पर थे, उन्हें सीआईएसएफ फायर विंग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एरियल हाइड्रोलिक रेस्क्यू प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया। ड्रिल में सभी को आपातकालीन स्थिति में क्या सावधानियाँ बरतनी है, उसके विषय में बताया गया।

निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने मॉक ड्रिल की अहमियत को रेखांकित करते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इसे आवश्यक बताया। मॉक ड्रिल का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्नि शमन सेवाएं) बीके सरतपे के दिशा-निर्देश में सम्पन्न हुआ।

ड्रिल के आयोजन में सीआईएसएफ फायर विंग, बीएसएल सुरक्षा अभियंत्रण विभाग, बीजीएच, संपर्क एवं प्रशासन विभाग इत्यादि का अहम योगदान रहा. ड्रिल का संचालन सहायक महाप्रबंधक (अग्नि शमन सेवाएं) कुमार रजनीश ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट को मिली नई सौगात, बीएसपी के भावी डीआइसी ने किया उद्घाटन
Next: England Tour: इंडियन क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत, पढ़ें 18 खिलाड़ियों के नाम

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.