बोकारो स्टील प्लांट ने जानवरों के लिए लगाया कूलर-पंखा, ठंडा-ठंडा-कूल-कूल

Bokaro Steel Plant installed cooler-fan for animals
  • जैविक उद्यान में गर्मी से बचाव के लिए जानवरों के लिए विशेष व्यवस्था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL -Bokaro Steel Plant) ने अपने जू में जानवरों को गर्मी से बचाने का बेहतरीन इंतजाम किया है। भीषण बढ़ती गर्मी को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू बायोलॉजिकल पार्क (जैविक उद्यान) में जानवरों को गर्मी से बचाव एवं राहत के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राज्यपाल रमेन डेका के सामने दुर्ग जिले के प्रशासनिकपुलिस अफसरों की पेशी, पढ़िए डिटेल

जानवरों को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु जानवरों के बाड़ों में कूलर एवं पंखों की व्यवस्था की गई है। हिप्पोपोटेमस और भालू के बाड़ों में जलाशयों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अन्य जानवरों के लिए बाड़ों में शेड्स लगाए गए हैं जिससे उन्हें सीधी धूप से बचाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने उत्पादन में उड़ाया गर्दा, पढ़िए कहां बना नया रिकॉर्ड

Shramik Day

जानवरों की नियमित रूप से क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है। गर्मी के मौसम में जानवरों की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए उनके आहार में विटामिन्स, इलेक्ट्रोलाइट्स एवं मिनरल्स जैसे आवश्यक फूड सप्लीमेंट्स को सम्मिलित किया गया है। सभी जानवर गर्मी के इस मौसम में पूर्णतः सुरक्षित, स्वस्थ एवं सुकूनदायक वातावरण में रह सकें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के 8 करोड़ सब्सक्राइबर, 78 लाख पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, CBT की मंजूरी पर अमल