Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारियों को दिन में 4 बार नीबू पानी पिला रहा बोकारो स्टील प्लांट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारियों को दिन में 4 बार नीबू पानी पिला रहा बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 22/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant is Serving Lemon Water to its Employees Four Times a Day

नींबू पानी वितरण के साथ-साथ सुराही एवं मिट्टी के घड़ों के वितरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जल्द आपको मिलेगा।

  • बीएसएल प्लांट परिसर में ग्रीष्मकालीन राहत हेतु नींबू पानी एवं पेयजल सुविधाओं का विस्तार। कर्मचारियों को भीषण गर्मी से राहत।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन (वेलफेयर) विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन राहत उपायों के अंतर्गत संयंत्र में कार्यरत कर्मियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी पहलें प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में, कोक ओवन विभाग के ओवन टॉप पर कार्यरत कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 01 अप्रैल से नींबू पानी वितरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन चार बार नींबू पानी वितरित किया जा रहा है, जिससे उच्च तापमान में कार्यरत कर्मियों को ताजगी एवं ऊर्जा बनाए रखने में सहायता मिल रही है। साथ ही, इस पहल का विस्तार संयंत्र के अन्य शॉप्स में भी शीघ्र किए जाने की तैयारी प्रगति पर है।

मानव संसाधन (वेलफेयर) विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्ययोजना के अंतर्गत नींबू पानी वितरण के साथ-साथ सुराही एवं मिट्टी के घड़ों के वितरण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिन्हें शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कर्मियों को स्वच्छ, शीतल एवं सुरक्षित पेयजल सुलभ हो सके।

इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत संयंत्र परिसर में मनसा सिंह गेट के समीप एक नए वाटर कूलर की स्थापना की जा चुकी है। मुख्य मार्ग के निकट स्थापित यह सुविधा आवागमन कर रहे कर्मियों एवं अन्य लोगों को भी शीतल पेयजल सहज रूप से उपलब्ध कराएगी। ग्रीष्मकालीन तैयारी योजना के अंतर्गत संयंत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर वाटर कूलरों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है।

उल्लेखनीय है कि बोकारो इस्पात संयंत्र अपने कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है तथा ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों में एक सुरक्षित, अनुकूल एवं कार्य-सक्षम कार्य वातावरण सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: 35% ठेका श्रमिकों की प्रस्तावित छंटनी के विरोध में इंटक, शांति भंग की आशंका, बवाल का संकेत
Next: SAIL RSP: 30 हजार करोड़ के Expansion प्रोजेक्ट से हॉट मेटल प्रोडक्शन क्षमता 4.65 से होगी 9.80 MTPA, 9 Production Units आ रही नई

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.