Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP: 30 हजार करोड़ के Expansion प्रोजेक्ट से हॉट मेटल प्रोडक्शन क्षमता 4.65 से होगी 9.80 MTPA, 9 Production Units आ रही नई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: 30 हजार करोड़ के Expansion प्रोजेक्ट से हॉट मेटल प्रोडक्शन क्षमता 4.65 से होगी 9.80 MTPA, 9 Production Units आ रही नई

Azmat ali 22/04/2026 (Last updated: 22/04/2026) 1 minute read
SAIL RSP 30000 Crore Expansion Project will Increase Hot Metal Production Capacity From 4 to 9 MTPA Boundary to be Built

साल 2032 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। छह दशक से अधिक समय से आरएसपी, ओडिशा की औद्योगिक पहचान का प्रमुख स्तंभ है।

  • भारत ने 2030 तक 300 MTPA क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता का लक्ष्य।
  • आरएसपी का यह विस्तार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा।

सूचनाजी न्जूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited के Rourkela Steel Plant (आरएसपी) के बड़े विस्तार प्रोजेक्ट को अब जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। विस्तार क्षेत्र की डिमार्केशन और बाउंड्री फेंसिंग का काम जल्द शुरू होने जा रहा है, जो इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
आरएसपी प्रोजेक्ट के पूरा होते ही उत्पादन क्षमता दोगुनी से ज्यादा होगी। वर्तमान विस्तार योजना के तहत हॉट मेटल उत्पादन क्षमता 4.65 MTPA से बढ़ाकर 9.80 MTPA की जाएगी। यानी प्लांट की क्षमता में दोगुने से अधिक वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।

बनेंगी अत्याधुनिक यूनिट्स

2 स्टैम्प चार्ज्ड कोक ओवन बैटरी
सिंटर प्लांट
पेलैट प्लांट
ब्लास्ट फर्नेस (5.15 MTPA क्षमता)
स्टील मेल्टिंग शॉप
हॉट स्ट्रिप मिल
सिलिकॉन स्टील मिल
कोल्ड रोलिंग मिल
UOE पाइप प्लांट

2032 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, ओडिशा की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा सहारा
करीब ₹30,000 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को साल 2032 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। छह दशक से अधिक समय से आरएसपी, ओडिशा की औद्योगिक पहचान का प्रमुख स्तंभ है। 1959 में पहले ब्लास्ट फर्नेस “पार्वती” के चालू होने से लेकर आज तक यह प्लांट राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है।

जानिए प्रोजेक्ट से क्या-क्या फायदे होंगे
हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगा
एमएसएमई सेक्टर को नई ऊर्जा देगा
आसपास के क्षेत्रों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा

भविष्य की जरूरत के अनुसार कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में 5 MTPA से कम क्षमता वाले स्टील प्लांट्स के सामने टिके रहने की चुनौती बढ़ेगी। ऐसे में आरएसपी का यह विस्तार न केवल कंपनी, बल्कि उससे जुड़े लाखों लोगों के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

राष्ट्रीय लक्ष्य से जुड़ा मिशन
भारत ने 2030 तक 300 MTPA क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा है। आरएसपी का यह विस्तार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। कुल मिलाकर, यह परियोजना राउरकेला को एक आधुनिक, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक हब बनाने की दिशा में निर्णायक साबित हो सकती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों को दिन में 4 बार नीबू पानी पिला रहा बोकारो स्टील प्लांट
Next: रत्ती भर काम नहीं, क्षण भर आराम नहीं, क्या करते है पता नहीं…हाल BHILAI STEEL PLANT का

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.