Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 35% ठेका श्रमिकों की प्रस्तावित छंटनी के विरोध में इंटक, शांति भंग की आशंका, बवाल का संकेत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 35% ठेका श्रमिकों की प्रस्तावित छंटनी के विरोध में इंटक, शांति भंग की आशंका, बवाल का संकेत

Azmat ali 22/04/2026 1 minute read
INTUC Protests Against Retrenchment of Contract Workers of Bhilai Steel Plant

अध्यक्ष संजय साहू बोले-उत्पादन में लगभग 70% योगदान देने वाले ठेका श्रमिकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न्यायसंगत नहीं है।

  • यूनियन ने कहा-हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रहार है, बल्कि इससे औद्योगिक शांति भी भंग होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर-4 कार्यालय में की गई, जिसमें सेल प्रबंधन द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के 35% छटनी के निर्णय को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं श्रमिक विरोधी बताया गया। बैठक में कहा गया कि यह निर्णय न केवल हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रहार है, बल्कि इससे औद्योगिक शांति भी भंग होगी।

अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में, जब श्रमिक पहले से ही आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, इस प्रकार की छंटनी पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में नियमित भर्तियां लगभग बंद होने के कारण, पढ़े-लिखे युवा भी मजबूरी में ठेका श्रमिक के रूप में कार्य कर अपनी जीविकापार्जन कर रहे हैं। ऐसे में यह निर्णय और भी चिंताजनक है इससे संयंत्र के उत्पादन और रखरखाव एवं सुरक्षा पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।

इसी संदर्भ में स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक भाग लेकर प्रबंधन के इस निर्णय का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे।

यूनियन की प्रमुख मांगें

प्रस्तावित 35% छंटनी का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
सभी ठेका श्रमिकों को कार्य की निरंतरता एवं रोजगार सुरक्षा प्रदान की जाए।
श्रमिकों से जुड़े सभी निर्णय यूनियन से चर्चा के बाद ही लिए जाएं।
केंद्र सरकार के निर्धारित न्यूनतम वेतन एवं अन्य सुविधाएं सभी ठेका श्रमिकों को लागू की जाएं।
यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी।

यूनियन ने यह भी कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन में लगभग 70% योगदान देने वाले ठेका श्रमिकों के साथ इस प्रकार का व्यवहार न्यायसंगत नहीं है। अतः प्रबंधन श्रमिकों एवं संयंत्र हित में इस निर्णय को तत्काल वापस ले।

बैठक में प्रमुख रूप से सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर. दिनेश, मनोहर लाल, गुरुदेव साहू, सुरेश कुमार, कान्हा राम, कुलेश्वर, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, नरेंद्र, कामता पटेल एवं बलराम वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात
Next: कर्मचारियों को दिन में 4 बार नीबू पानी पिला रहा बोकारो स्टील प्लांट

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.