Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के इन होनहार कार्मिकों को मिला Best Employee of the Month Award
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के इन होनहार कार्मिकों को मिला Best Employee of the Month Award

Azmat ali 30/10/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Personnel Received the Best Employee of the Month Award

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। सफलता में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार योगदान की तारीफ की।

  • अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरन के हाथों कार्मिक सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में वर्ष 2025 के सितम्बर माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के “बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आरएमपी विभाग के नरेंद्र कुमार, ब्लास्ट फर्नेस के सपन कुमार, एसएमएस-II & सीसीएस के संगम कुमार, हॉट स्ट्रिप मिल के शैलेंद्र सिंह गंगवार, सीआरएम-I&II के मुक्तेश्वर रजक, सीईडी के कुमार अनुपम, हैवी मेंटेनन्स-मैकेनिकल के राजेश चौधरी तथा सीएसआर विभाग के संतोष कुमार के साथ कुल आठ कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस समारोह में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरन के साथ संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित मानव संसाधन के वरीय अधिकारी तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सफलता में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों के अलावा नित नई चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए तथा जुनून के साथ काम काम करते हुए विकास की गति को बनाये रखना चाहिए।

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान अति सराहनीय है तथा प्रत्येक चुनौतिपूर्ण काम को करने के समय यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है।

कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक प्रगति के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन सीबिल सिंह-सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 8th Central Pay Commission: कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के साथ करें न्याय, अमरजीत कौर ने मोदी सरकार को घेरा, NPS, पुरानी पेंशन योजना पर ये मांग
Next: SAIL ने ग्रेच्युटी 25 लाख करने का 29 अक्टूबर को किया प्रावधान, 30 को सर्कुलर जारी, अब पर्क्स पर SEFI ये बोला

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.