Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति दे रहा सेल का बीएसएल, हर जगह इसकी निशानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति दे रहा सेल का बीएसएल, हर जगह इसकी निशानी

13/04/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant: SAIL's BSL is giving impetus to the self-reliant India mission

संयंत्र ने IS 277 GP 350 ग्रेड के अनुरूप 600 GSM जिंक परत वाले विशेष गैल्वनाइज्ड स्टील का सफल विकास किया है।

  • बोकारो स्टील प्लांट अब आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने और वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल का बोकारो स्टील प्लांट (SAIL -Bokaro STeel plant) देश को आत्मनिर्भर बना रहा है। वर्ष 1964 में बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना के बाद से बीते छह दशकों में माराफारी के नाम से पूर्व में जाना जाने वाला यह क्षेत्र अब देश-विदेश में अपनी पहचान एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में बना चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में बड़ी घटना: ब्लास्ट फर्नेस 7 के जले ट्यूअर्स और कूलर, प्रोडक्शन ठप, सेक्टर 9 हॉस्पिटल-टाउनशिप रहा अंधेरे में

वर्तमान में बोकारो स्टील प्लांट महज इस्पात उत्पादन की एक इकाई नहीं रह गया, बल्कि यह भारत की औद्योगिक आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार और समावेशी विकास का प्रतीक बन चुका है। भारत सरकार के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के इस उपक्रम ने न केवल देश को वैश्विक मंच पर एक सशक्त इस्पात उत्पादक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाई है, बल्कि क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और समावेशी प्रगति को भी निरंतर गति दी है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद और अंबेडकर भवन कब्जे पर सुनील रामटेके का पलटवार, पढ़ें डिटेल

आज, बोकारो स्टील प्लांट भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ जैसी दूरदर्शी पहलों के अनुरूप कार्य करते हुए देश के लिए रणनीतिक महत्त्व के अनेक स्टील ग्रेड्स का स्वदेशी विकास कर रहा है, जिन्हें पूर्व में विदेशों से आयात किया जाता था. ऐसा ही एक स्पेशल इस्पात है CORTEN स्टील, जो पहले विदेशों से आयात किया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों को लाइसेंस पर मकान, कीजिए आवेदन, पढ़ें प्रक्रिया

अब बोकारो स्टील प्लांट ने इसका स्वदेशी विकल्प – ‘वेदर रेसिस्टेंट स्टील’ (IS 11587) – का निर्माण किया है, जिसे ‘SAILCOR’ के नाम से जाना जाता है। यह उच्च गुणवत्ता का इस्पात भारतीय रेल के वैगनों और ढाँचागत संरचनाओं में व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है. देश में ही इसका निर्माण अब आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने जानवरों के लिए लगाया कूलर-पंखा, ठंडा-ठंडा-कूल-कूल

इसी प्रकार जहां कभी शिपिंग कंटेनरों के लिए भारत को अन्य देशों, विशेषकर चीन, पर निर्भर रहना पड़ता था, आज वहीं बोकारो द्वारा विकसित WR-Fe 490H ग्रेड स्टील के माध्यम से भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट डायरेक्टर इंचार्ज इंटरव्यू: DIC की रेस में BSP, BSL, Alloy, ISP, RDCIS, RSP, Salem, MECON, NMDC के 12 अफसर, पढ़ें नाम

इसके अतिरिक्त, संयंत्र ने उच्च तन्यता शक्ति वाले गैल्वनाइज्ड स्टील का विकास किया है, जो फूड ग्रेन साइलो निर्माण में प्रयुक्त होता है। 450 GSM जिंक कोटिंग और 350 MPa से अधिक यील्ड स्ट्रेंथ से युक्त यह स्टील कृषि भंडारण के लिए तकनीकी दृष्टि से उपयुक्त एवं टिकाऊ समाधान प्रदान करता है, जो “सेव ग्रेन कैंपेन” और खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: स्कूली बच्चों को मिलेगा बोतल बंद दूध, एमओयू का नवीनीकरण

राष्ट्र की सामरिक शक्ति को सशक्त बनाने हेतु बोकारो स्टील प्लांट द्वारा विकसित स्वदेशी DMR 249A मरीन ग्रेड स्टील का उपयोग भारतीय नौसेना के अग्रणी युद्धपोतों—INS विक्रांत, INS महेन्द्रगिरि, INS विंध्यगिरी एवं हाल ही में राष्ट्र को समर्पित INS नीलगिरि—के निर्माण में किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

यह योगदान भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान करता है. नवीकरणीय ऊर्जा, विशेषकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में, संयंत्र ने IS 277 GP 350 ग्रेड के अनुरूप 600 GSM जिंक परत वाले विशेष गैल्वनाइज्ड स्टील का सफल विकास किया है। इसकी उच्च संक्षारण प्रतिरोधक क्षमता और यांत्रिक मजबूती इसे सोलर पैनल माउंटिंग स्ट्रक्चर्स के लिए आदर्श बनाती है. इस श्रृंखला में देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कई और स्पेशल इस्पात ग्रेड विकसित किए  प्रक्रिया में है ताकि विदेशों से आयात पर हमारी निर्भरता काम हो।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

बोकारो स्टील सिटी केवल मात्र एक औद्योगिक शहर ही नहीं  बल्कि विविधता में एकता का प्रतिरूप है, जिसे अकसर “मिनी भारत” भी कहा जाता है. देश के कोने-कोने से आए लोग यहाँ एक साथ रहकर संयंत्र की सफलता में योगदान दे रहे हैं, जिससे यह स्थान राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन चुका है। स्टील सिटी और परिक्षेत्रीय इलाके का व्यापक जन समुदाय भी बोकारो स्टील की इस गौरवशाली और समृद्ध परम्परा को आगे ले जाने में सक्रिय रूप से भागीदार रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें

इस भौगोलिक क्षेत्र के विकास का अग्रदूत रहा बोकारो स्टील प्लांट अब आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करने और वर्ष 2047 तक एक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Salem Steel Plant: स्टेनलेस स्टील किचनवेयर के लिए ब्रांड नाम बताइए, 25,000 का पुरस्कार पाइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन पर ईपीएफओ-सरकार पर ये गंभीर आरोप, पेंशनर्स भड़के
Next: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर का दोनों पैर झुलसा

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.