Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: एसएमएस-न्यू ने 252 हीट्स की लगातार कास्टिंग कर रचा नया कीर्तिमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: एसएमएस-न्यू ने 252 हीट्स की लगातार कास्टिंग कर रचा नया कीर्तिमान

04/06/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant: SMS-New created a new record by continuously casting 252 heats

एसएमएस ने लगातार 252 हीट्स की निर्बाध कास्टिंग सीक्वेंस का सफल संचालन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

  • यह नया कीर्तिमान न केवल बीएसएल की उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कदम है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल के स्टील मेल्टिंग शॉप–न्यू (एसएमएस-न्यू) विभाग ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए लगातार 252 हीट्स की निर्बाध कास्टिंग सीक्वेंस का सफल संचालन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

यह उपलब्धि पूर्व में बनाए गए 211 हीट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बीएसएल की तकनीकी दक्षता, परिचालन उत्कृष्टता और टीम वर्क का प्रमाण है। इस सीक्वेंस की शुरुआत 26 मई 2025 को हुई थी और इसका समापन 2 जून 2025 को हुआ।

इस दौरान फ्लाइंग टंडिश का नौ बार उपयोग करते हुए लगातार आठ दिनों तक कास्टर का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया गया। कुल 1321 स्लैब्स की कास्टिंग की गई । इस प्रक्रिया में लगभग 30,000 टन स्टील का उत्पादन हुआ।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि को बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी एवं अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा के मार्गदर्शन में साकार किया गया। इस निर्बाध कास्टिंग सीक्वेंस का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (स्टील) अरविंद कुमार एवं मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-न्यू) पी. वी. राव द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एसएमएस-न्यू विभाग ने सिंगल टंडिश से रिकॉर्ड 34 हीट्स की कास्टिंग कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया था। ऐसी उपलब्धियाँ बीएसएल की निरंतर प्रगति, तकनीकी नवाचार और कर्मठ टीम भावना को प्रतिबिंबित करती हैं।

इस अवसर पर बीएसएल प्रबंधन ने एसएमएस-न्यू विभाग की समर्पित टीम एवं सहयोगी विभागों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। यह नया कीर्तिमान न केवल बीएसएल की उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कदम है, बल्कि सेल के ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु सतत योगदान का भी सशक्त उदाहरण है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant Accident: झुलसे 5 मजदूरों पर प्रबंधन का बड़ा बयान, पढ़ें
Next: किरायेदारों की पूरी कुंडली मकान मालिक देंगे थानेदारों को

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.