Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल: BAKS की अपील पर CITU का पूर्ण समर्थन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल: BAKS की अपील पर CITU का पूर्ण समर्थन

Azmat ali 29/09/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Strike CITU Fully Supports BAKS Appeal

कर्मचारी रिकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं। मुनाफा भी अर्जित करा रहे,पर मजदूरों को लगातार सम्मानजनक बोनस से भी वंचित रखा जा रहा है।

  • 10 अक्टूबर को BAKS ने हड़ताल का आह्वान किया है। सीटू यूनियन के तरफ से उपरोक्त हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल कर्मचारियों के बोनस समेत अन्य 30 मांगों को लेकर बोकारो स्टील प्लांट में 10 अक्टूबर को हड़ताल है। बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की अपील पर सीटू ने भी समर्थन कर दिया है। हड़ताल में सीटू शामिल होगी।

इस्पात मजदूर मोर्चा ( सीटू) के पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर 9 सीटू कार्यालय में की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए युनियन के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि लगभग 9 वर्षों में सेल के मजदूरों का वेतन समझौता को प्रबंधन रोक रखा है।

बहुमत यूनियन की आड़ में किया गया मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को चार साल बीत जाने के बाद भी आजतक वेतन समझौता सम्पन्न नहीं किया जा सका है। मेमोरंडम पर दस्तखत करने वाली यूनियनें आज अपनी मेमोरंडम का बचाव करने की स्थिति में नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 12 महीने पहले खत्म हो चुकी मान्यता, यूनियन चुनाव में ढिलाई, CITU ने आवाज़ लगाई

उन्होंने कहा-आज ज्यादातर यूनियनें दिग्भ्रमित हैं। मजदूर भी दिग्भ्रम की स्थिति में पहुंच गए हैं। काफी नुकसान मजदूरों को हो रहा है, पर चुपचाप सहन कर रहे हैं। उन्होनें आगे कहा कि सेल के मजदूर हो या ठेका मजदूर प्लांट में असुरक्षित स्थिति में रहकर भी प्लांट में रिकॉर्ड उत्पादन कर रहे हैं। मुनाफा भी अर्जित कर रहे हैं। पर मजदूरों को लगातार सम्मानजनक बोनस से भी वंचित रखा जा रहा है।

प्रबंधन मनमाने तरीके से कुछ रुपए मजदूरों के बैंक खातों में जबरन भेजकर प्रबंधन निश्चिंत हो गई है। मजदूर इसे स्वीकार नहीं करेंगे। दूर्गापूजा के पूर्व ठेका मजदूरों को भी सम्मानजनक बोनस भुगतान करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant Accident: एसडीओ चास, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, बीएसएल प्रबंधन देगी जांच रिपोर्ट, झुलसे 3 कर्मचारियों से मिले डीसी

उपरोक्त सवालों को लेकर आगामी 10 अक्टूबर को BAKS ने हड़ताल का आह्वान किया है। सीटू यूनियन के तरफ से उपरोक्त हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया गया है। सभी मजदूर साथियों से आह्वान किया गया है कि अपनी चट्टानी एकता दिखाते हुए हड़ताल को मुकम्मल सफल बनाएं। बैठक में आरएन सिंह, देव कुमार, आरआर पन्ना, संजय अंबेडकर, ए कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता शंकर पोद्दार ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट: दो-4 अधिकारियों पर गाज गिरनी तय, 90% तक झुलसे हैं मजदूर, पहुंच रहे DIC आलोक वर्मा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: 12 महीने पहले खत्म हो चुकी मान्यता, यूनियन चुनाव में ढिलाई, CITU ने आवाज़ लगाई
Next: Big Breaking News: सेल BSL एक्सीडेंट पर GM सस्पेंड, झुलसे हैं 3 मजदूर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.