- बीएसएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी आवासों पर अनधिकृत कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) से बड़ी खबर सामने आई है। सम्पदा न्यायालय, बोकारो के निर्देश पर 11 फरवरी 2026 को अनधिकृत कब्जे वाले आवासों को खाली कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तथा बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई।
अभियान के दौरान कुल 6 आवासों को कब्जा मुक्त कराया गया। जिन आवासों को खाली कराया गया, उनमें शामिल हैं।
01B/E/1119
01B/E/1284
01C/D/1156
01C/D/1175
04G/D/1255
05D/C/2008
बीएसएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी आवासों पर अनधिकृत कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवासों का आवंटन नियमानुसार पात्र कर्मियों एवं अधिकारियों के लिए किया जाता है, इसलिए अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। प्रबंधन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि कंपनी की संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।











