Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: एचआरसीएफ में बदली कैंटीन की तस्वीर, अभिरुचि का तोहफा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: एचआरसीएफ में बदली कैंटीन की तस्वीर, अभिरुचि का तोहफा

Azmat ali 09/01/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant The Picture of the Canteen Changed in HRCF

बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशकों ने बीएसएल के एचआरसीएफ विभाग में नवीनीकृत कैंटीन “अभिरुचि” का उद्घाटन किया।

  • पूर्व में इस्पात भवन में टेस्टी बाइट्स, अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन में आहारिका कैंटीन का भी नवीनीकरण किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्रमें कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत एचआरसीएफ विभाग स्थित कैंटीन का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, अन्य वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में इस्पातकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी निदेशक(मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने कैंटीन नवीनीकरण की पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि यह पहल कर्मियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार की सुविधाओं को संयंत्र के अन्य जोन में भी चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

अपने संबोधन में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने कैंटीन के नवीनीकरण से जुड़ी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कर्मियों के कल्याण से जुड़ी ऐसी पहलें कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण एवं उत्पादकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीनीकृत कैंटीन “अभिरुचि” से इस्पातकर्मी भरपूर लाभान्वित होंगे।

नवीनीकरण के अंतर्गत कैंटीन में आधुनिक रसोई उपकरण, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, उच्च मानकों के अनुरूप स्वच्छता उपाय तथा आकर्षक एवं विविधतापूर्ण मेनू की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इस्पात भवन स्थित “टेस्टी बाइट्स” तथा अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन स्थित “आहारिका” कैंटीन का भी नवीनीकरण कर उन्हें आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा चुका है।

कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) रितिका शुक्ला ने तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नरेंद्र कुमार झा ने किया। इस आयोजन के सफल संपादन में मानव संसाधन-संकार्य (वेलफेयर) विभाग का विशेष योगदान रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: GST पर सरकार ने कुछ और कहा था, निगम ने भेजा निर्यातकर का नोटिस, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय भी हैरान, सचिव और आयुक्त से की बात
Next: बोकारो इस्पात संयंत्र के 4 जीएम समेत 12 अधिकारियों के तबादले, पढ़िए नाम

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.