Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BPSCL में मजदूर की मौत पर 27 घंटे बाद समझौता, परिजन को मिलेगी नौकरी; हंगामे के बाद झुका प्रबंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BPSCL में मजदूर की मौत पर 27 घंटे बाद समझौता, परिजन को मिलेगी नौकरी; हंगामे के बाद झुका प्रबंधन

Azmat ali 18/06/2026 1 minute read
BPSCL Workers Death Agreement Reached After 27 Hours Dependent to Get a Job

बीपीएससीएल, सेल (SAIL) और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) का संयुक्त उपक्रम है, जो बोकारो स्टील सिटी में ऊर्जा आपूर्ति कार्यों का संचालन करता है।

  • स्थायी नौकरी, मुआवजा और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध दर्ज किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BPSCL) में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से ठेका मजदूर शिव शंकर हेम्ब्रम की मौत के बाद मचा हंगामा आखिरकार करीब 27 घंटे बाद खत्म हो गया। परिजनों, यूनियन और प्रबंधन के बीच गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे समझौता हो गया। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। आदिवासी मजदूर शिव शंकर हेम्ब्रम का पोस्टमार्टम अब शुक्रवार को कराया जाएगा।

बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे बीपीएससीएल के कोल हैंडलिंग प्लांट में कार्यरत ठेका मजदूर शिव शंकर हेम्ब्रम करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें तत्काल प्लांट मेडिकल ले जाया गया, जहां से बोकारो जनरल हॉस्पिटल (BGH) रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्थायी नौकरी, मुआवजा और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध दर्ज किया गया। इस दौरान एटक के ब्रांच सेक्रेटरी ब्रजेश कुमार सहित कई यूनियन प्रतिनिधि भी मौके पर डटे रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: 26 किलोमीटर बनी सड़क, 18 किलोमीटर की और तैयारी, 2 नए सब-स्टेशन की सौगात

समझौते में क्या-क्या तय हुआ

रुवार शाम बीपीएससीएल प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच हुए लिखित समझौते के अनुसार मृतक के पुत्र को कंपनी में नियोजन दिया जाएगा। समझौते में कहा गया है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा तत्काल राहत के तौर पर 1.50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि चेक के माध्यम से मृतक के परिवार को दी जाएगी। वहीं 50 हजार रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
समझौते में यह भी उल्लेख किया गया है कि कर्मचारी राज्य बीमा (ESI), कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) तथा अन्य देयकों का निपटारा नियमानुसार किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में भर्ती, एम्बुलेंस, दवा उपचार और अंतिम संस्कार से संबंधित सभी खर्च भी प्रबंधन वहन करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy 2026: काम किया बोकारो स्टील प्लांट ने, श्रेय ले रहे भिलाई के छुटभैया नेता तक, अब जग हंसाई

परिजनों के दबाव के बाद बनी सहमति

मृतक के परिजन लगातार स्थायी नौकरी और सम्मानजनक मुआवजे की मांग कर रहे थे। गुरुवार शाम तक चली वार्ता के बाद प्रबंधन ने रोजगार देने पर सहमति जताई। इसके बाद गतिरोध समाप्त हुआ और परिजन शव लेने को तैयार हुए।

घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था और ठेका मजदूरों की कार्य परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनियन नेताओं ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की भी मांग की है। बीपीएससीएल, सेल (SAIL) और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) का संयुक्त उपक्रम है, जो बोकारो स्टील सिटी में ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: बीएसपी, बोकारो, ISP, DSP, राउरकेला स्टील प्लांट समेत खदान से वीआर लेने वालों की इसी महीने विदाई

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL: 26 किलोमीटर बनी सड़क, 18 किलोमीटर की और तैयारी, 2 नए सब-स्टेशन की सौगात
Next: Bhilai Township: सेक्टर एरिया में टूटेंगे मकान, इसलिए लाइसेंस पर लगाम, करना होगा सरेंडर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.