Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: 26 किलोमीटर बनी सड़क, 18 किलोमीटर की और तैयारी, 2 नए सब-स्टेशन की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: 26 किलोमीटर बनी सड़क, 18 किलोमीटर की और तैयारी, 2 नए सब-स्टेशन की सौगात

Azmat ali 18/06/2026 1 minute read
SAIL BSL 26 km of Road Constructed 18 km More in the Pipeline and the Gift of Two New Sub-Stations (1)

SAIL BSL: निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सेक्टर 4ए और सेक्टर 9 में दो नए विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) स्थापित किए गए हैं।

  • बोकारो स्टील प्लांट द्वारा टाउनशिप में नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विकास कार्य जारी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) का कहना है कि टाउनशिप निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में टाउनशिप की अधिकांश मुख्य सड़कों, सेक्टरों की आंतरिक सड़कों तथा परिधीय सड़कों की व्यापक मरम्मत एवं उन्नयन का कार्य किया गया है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।

हाल ही में सेक्टर 2सी, 2बी, 3ए, 3बी, 4जी, 6ए, 9ए एवं 9डी में लगभग 15 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत अत्याधुनिक माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक के माध्यम से की गई है। इसके अतिरिक्त सेक्टर 2ए, 2बी, 2सी, 2डी, 3सी, 3डी, 5डी, 8बी, 9बी, 9डी, 11सी तथा 11डी में लगभग 11 किलोमीटर सड़कों का मरम्मत कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इसके अतिरिक्त चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 8 किलोमीटर सड़कों पर माइक्रो-सर्फेसिंग तथा लगभग 10 किलोमीटर सड़कों की बिटुमिनस (डामर) मरम्मत किए जाने की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें: सुरक्षा के मास्टरमाइंड जीपी सिंह बने SAIL के सेफ्टी एडवाइजर, भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CGM के नाम पेटेंट और कॉपी राइट भी

आवासीय परिसरों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से सेक्टर 8ए एवं 11ए में आवासीय भवनों की बाहरी मरम्मत का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों के 800 से अधिक आवासीय ब्लॉकों में बाहरी मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 500 अतिरिक्त आवासीय ब्लॉकों में बाहरी मरम्मत कार्य की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy 2026: काम किया बोकारो स्टील प्लांट ने, श्रेय ले रहे भिलाई के छुटभैया नेता तक, अब जग हंसाई

निवासियों को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाउनशिप में दो नए विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) स्थापित किए गए हैं, जिनमें एक सेक्टर 4ए तथा दूसरा सेक्टर 9 में स्थित है। इन दोनों उपकेंद्रों के साथ, बीएसएल द्वारा अपने आंतरिक संसाधनों से टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में अब तक कुल नौ विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त आगामी अवधि में तीन और नए उपकेंद्र स्थापित करने की योजना भी तैयार की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: बीएसपी, बोकारो, ISP, DSP, राउरकेला स्टील प्लांट समेत खदान से वीआर लेने वालों की इसी महीने विदाई

ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाउनशिप के प्रमुख मार्गों एवं आर्टेरियल सड़कों पर स्मार्ट लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एलईडी स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई गई हैं, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ बेहतर एवं प्रभावी रोशनी सुनिश्चित हुई है। बोकारो स्टील प्लांट टाउनशिप के समग्र विकास, बेहतर जीवन-स्तर तथा आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Exclusive News: SAIL ठेका मजदूरों का वेतन होगा 7 लाख तक, अब ठेकेदार नहीं कर पाएंगे बंदरबाट? पढ़िए CTC
Next: BPSCL में मजदूर की मौत पर 27 घंटे बाद समझौता, परिजन को मिलेगी नौकरी; हंगामे के बाद झुका प्रबंधन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.