Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: ड्यूटी जाते समय कार की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी घायल, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: ड्यूटी जाते समय कार की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी घायल, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

Azmat ali 16/07/2026 1 minute read
Breaking News Bhilai Steel Plant Employee Injured in Road Accident

कोक ओवन के कर्मचारी नरपाल प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ मरौदा सेक्टर में रहते हैं। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

  • ड्यूटी जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कोक ओवन के कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एक कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सेक्टर 5 फॉरेस्ट एवेन्यू स्थित जेपी सीमेंट के समीप हुई। घायल कर्मचारी को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बीएसपी कोक ओवन विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय नरपाल प्रसाद यादव मरौदा स्थित आवास से बाइक पर सवार होकर गुरुवार की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जेपी सीमेंट के पास उनकी बाइक और एक कार के बीच टक्कर हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम

हादसे में नरपाल प्रसाद यादव के बाएं पैर और घुटने में गंभीर चोट आई है। दर्द अधिक होने के कारण उन्हें घुटना मोड़ने में भी परेशानी हो रही है। उनकी स्थिति का सही आकलन एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

दुर्घटना के बाद कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल कर्मचारी की मदद के लिए दौड़ पड़ा। उसने नरपाल यादव को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाने की पेशकश की। घायल कर्मचारी के कहने पर चालक ने उनके बेटे को भी घटना की सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के

कुछ ही देर में परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कार से ही नरपाल प्रसाद यादव को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। नरपाल प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ मरौदा सेक्टर में रहते हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: आओ Bhilai Steel Plant में जान बचाएं, CITU बोला-हादसे से पहले खतरे की सूचना पहुंचाएं, नंबर 07882-861111, 07882-861212 करें सेव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के
Next: BSP Employee Accident: एक और हादसा…कर्मचारी की टूटी हड्डी, डिवाइडर आज तक नहीं बना, आखिर किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार?

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.