Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Employee Accident: एक और हादसा…कर्मचारी की टूटी हड्डी, डिवाइडर आज तक नहीं बना, आखिर किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Employee Accident: एक और हादसा…कर्मचारी की टूटी हड्डी, डिवाइडर आज तक नहीं बना, आखिर किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार?

Azmat ali 17/07/2026 1 minute read
BSP Employee Accident Employee Suffers Broken Leg Divider Still Not Built (1)

बीएसपी कर्मचारियों ने कहा-क्या मौत पर ही जागेगा भिलाई स्टील प्लांट, फॉरेस्ट एवेन्यू का डिवाइडर ठंडे बस्ते में, हादसे बढ़ते जा रहे।

  • देखना यह होगा कि बीएसपी प्रबंधन इस हादसे से सबक लेकर सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता देता है या फिर अगली दुर्घटना के बाद ही फाइलें आगे बढ़ेंगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के कर्मचारी बीती रात सड़क हादसे में जख्मी हो गए। दुर्घटना एक बार फिर उस पुराने सवाल को सामने ले आया है कि यदि समय रहते सुरक्षा संबंधी इंतजाम डिवाइडर बनाए गए होते, तो क्या इस हादसे को टाला जा सकता था?

कोक ओवन विभाग के कर्मचारी नरपाल प्रसाद यादव गुरुवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके बाएं घुटने की हड्डी तीन टुकड़ों में टूट गई है। उनका इलाज सेक्टर-9 अस्पताल में चल रहा है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां करीब चार-पांच वर्ष पहले डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।

एक कर्मचारी की मौत के बाद बीएसपी प्रबंधन ने सुरक्षा सुधार के बड़े-बड़े दावे भी किए थे, लेकिन आज तक डिवाइडर का निर्माण नहीं हो सका। बरसात और रात के अंधेरे में यह मार्ग लगातार हादसों का कारण बनता जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते डिवाइडर बन गया होता, तो ऐसे हादसों की आशंका काफी हद तक कम हो सकती थी।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ड्यूटी जाते समय कार की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी घायल, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

जेपी सीमेंट चौक के समीप गुरुवार रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर जाते समय कोक ओवन के कर्मचारी नरपाल प्रसाद यादव सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। जिस कार से उनकी टक्कर हुई, उसे राइट्स का एक कार्मिक चला रहा था। हादसे के बाद कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल कर्मचारी को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया। वहां फुल बॉडी एक्स-रे कराया गया, जिसमें बाएं घुटने की हड्डी तीन हिस्सों में टूटी हुई पाई गई।

55 वर्षीय नरपाल प्रसाद यादव मरौदा स्थित अपने आवास से बाइक पर सवार होकर नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए बीएसपी जा रहे थे। इसी दौरान जेपी सीमेंट चौक के पास उनकी बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम

हादसे की जानकारी मिलते ही इंटक के महासचिव संजय साहू भी अस्पताल पहुंचे। संजय साहू और नरपाल प्रसाद यादव एक ही विभाग में कार्यरत हैं। इंटक का कहना है कि फॉरेस्ट एवेन्यू पर डिवाइडर निर्माण का मुद्दा लगभग हर बैठक में उठाया जाता है। प्रबंधन सहमति तो जताता है, लेकिन जमीन पर काम शुरू नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के

यूनियन ने इस देरी पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा हो। जबकि बोरिया गेट से फॉरेस्ट एवेन्यू तक सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण और बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग का काम लंबे समय से प्रस्तावित है। अब देखना यह होगा कि बीएसपी प्रबंधन इस हादसे से सबक लेकर सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता देता है या फिर अगली दुर्घटना के बाद ही फाइलें आगे बढ़ेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: आओ Bhilai Steel Plant में जान बचाएं, CITU बोला-हादसे से पहले खतरे की सूचना पहुंचाएं, नंबर 07882-861111, 07882-861212 करें सेव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: ड्यूटी जाते समय कार की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी घायल, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती
Next: Bokaro General Hospital में मिला दुनिया के सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप का डोनर, 40 लाख में एक होता है Bombay Blood Group

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.