
- गलगम में मुख्यमंत्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह उपस्थित।
सूचनाजी न्यूज, बीजापुर-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister of Chhattisgarh Vishnudev sai) सुशासन तिहार में शामिल होने बस्तर पहुंचे हैं। दंतेवाड़ा के अंतिम छोर पर बसे गांव ‘मुलेर’ में लोगों से मुलाकात की। वहीं, बीजापुर के गलगम भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे।
गलगम हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स के अधिकारियों ने सीएम साय का स्वागत किया। CRPF जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए सीएम पहुंचे हैं। बीजापुर के करेगुट्टा में हाल ही में फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। गलगम में मुख्यमंत्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह उपस्थित।
इधर-दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री साय ने बड़ी घोषणा की। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत-मूलेर में मुख्यमंत्री साय ने माता मंदिर अंदल कोसम को बनाने के लिए चार लाख की राशि स्वीकृत। उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने, नाहाडी तक जाने के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति। पुलिया निर्माण और सीसी सड़क के लिए 5 लाख की स्वीकृति दी। शिविर लगाकर वनाधिकार मान्यता पत्र, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) सुशासन तिहार में पहुंचे दंतेवाड़ा के ‘मुलेर’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। मैदानी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन देखने मुख्यमंत्री अचानक पहुंच रहे गांव। सुशासन तिहार में लोगों से ले रहे योजनाओं का फीडबैक लिया।