Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: बोनस पर SAIL के सभी प्लांट में 5 को प्रदर्शन, 14-15 अक्टूबर को धरना, नवंबर में हड़ताल, हड़ताल,हड़ताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: बोनस पर SAIL के सभी प्लांट में 5 को प्रदर्शन, 14-15 अक्टूबर को धरना, नवंबर में हड़ताल, हड़ताल,हड़ताल

02/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Dharna-on-5th-in-all-SAIL-plants-on-bonus-demonstration-on-14-15-October-strike-in-November-1

5 अक्टूबर को सेल के बीएसपी, बोकारो, बर्नपुर, दुर्गापुर, राउरकेला, सभी खदान समेत अन्य इकाइयों में एक साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के बोनस पर एनजेसीएस बैठक (NJCS Meeting) में कोई समझौता नहीं हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में वार्ता विफल होने के बाद बुधवार को पांचों एनजेसीएस यूनियनों ने हड़ताल का रोडमैप बना लिया है। नवंबर में हड़ताल होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : ‘सदस्यता अभियान’ में बनाए गए मेंबर्स के कम-ज्यादा आंकड़ें के आधार पर चुनाव में मिलेगी टिकट

इससे पहले 5 अक्टूबर को सेल के बीएसपी (SAIL BSP), बोकारो, बर्नपुर, दुर्गापुर, राउरकेला, सभी खदान समेत अन्य इकाइयों में एक साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 14-15 अक्टूबर को धरना दिया जाएगा। नवंबर में हड़ताल पर जाएंगे। तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। त्योहार की वजह से तारीख घोषित नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking : Bhilai में पारिवारिक विवाद, तलवार, कटर से जानलेवा हमला, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

कर्मचारियों की आवाजाही होती है, इसलिए धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, छठ को देखते हुए नवंबर में हड़ताल का फैसला कर लिया गया है। पांचों एनजेसीएस यूनियन के नेता किसी दिन भी तारीख घोषित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING : अभिनेता गोविंदा को लगी गोली, काफी ब्लीडिंग के बाद गंभीर हालत में ICU में एडमिट, बॉलीवुड में हड़कंप

इंटक, सीटू, एचएमएस, बीएमएस और एटक के केंद्रीय और प्लांट स्तर के नेताओं की वर्चुअल मीटिंग बुधवार को हुई। सबसे पहले केंद्रीय नेताओं ने एनजेसीएस मीटिंग में प्रबंधन द्वारा दिए गए प्रस्ताव और सभी यूनियनों के जवाब की जानकारी साझा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस तय करने NJCS नेता दिल्ली पहुंचे, बोकारो का दबदबा, जानिए कौन-कहां से…

इसके बाद बारी-बारी से नेताओं को बोलने का मौका मिला रहा। प्लांट स्तर पर यह बात सामने आई कि पहले धरना-प्रदर्शन किया। एक साथ सभी प्लांट में धरना-प्रदर्शन से शुरुआत हो। इसके बाद हड़ताल की घोषणा की जाए। शाम 5 बजे के बाद शुरू हुई बैठक 7.20 बजे तक चलती रही।

ये खबर भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दिवस 2024: Bhilai Steel Plant का सियान सदन मानवता का मंदिर, भोजन से जुड़ी है पूर्व CEO एम.रवि की यादें

यूनिटी टूटनी नहीं चाहिए, सब एकजुट रहें

बीएमएस के केंद्रीय नेता डीके पांडेय ने कहा कि यूनिटी टूटनी नहीं चाहिए। पांचों यूनियन एक साथ रहें। कर्मचारियों के हक की बात है। प्रबंधन तानाशाही रवैया अपना रहा है। इसलिए अब ठोस फैसला लेने का वक्त आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोनस पर ये है CITU और BMS का स्टैंड, पढ़िए डिटेल

भिलाई इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा कि हम सभी यूनियनों से बातचीत करके सबको शामिल करना चाहिए। स्थानीय यूनियनों को भी साथ लेकर चलें। दीपावली से पहले या छठ के बाद हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। अधिकतर लोग धरना-प्रदर्शन के पक्ष में रहे।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम मंत्रालय से बड़ी खबर: रोजगार और श्रम सुधारों पर मंत्री शोभा करंदलाजे का मंत्र

वर्चुअल मीटिंग में ये नेता जुड़े

केंद्रीय नेताओं में इंटक से डाक्टर संजीवा रेड्डी, बोकारो से बीएन चौबे, भिलाई से वंश बहादुर सिंह, बर्नपुर से हरजित सिंह, दुर्गापुर से रजत दीक्षित, राउरकेला से पीके बेहतरा, एचएमएस से संजय वढावकर, एटक से डी आदिनारायण, विद्यासागर गिरी, रामाश्रय प्रसाद, रामेंद्र कुमार, विनोद कुमार सोनी, सीटू से तपन सेन, ललित मोहन मिश्र, विश्वरूप बनर्जी, एसपी डे, बीएमएस से डीके पांडेय, रंजय कुमार आदि नेता जुड़े रहे।

ये खबर भी पढ़ें: एक साल में 131 अधिकारी रिटायर, इस माह 9 अफसरों को BSP OA दे रहा विदाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बोनस: BAKS बोकारो 19 अक्टूबर को BSL में करेगी हड़ताल
Next: BIG BREAKING : मंदिरों में सफाई अभियान चलाएगा अल्पसंख्यक मोर्चा, दुर्ग आए राष्ट्रीय पदाधिकारी ने दी जानकारी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.